Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

एशियाई खेल 2014 (कबड्डी) : भारत की पुरुष टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को ईरान को हराकर 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन बनी है। भारतीय टीम ने सोंगदो ग्लोबल यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में ईरान को 27-25 से हराया। भारत ने 1990 में कबड्डी को एशियाई खेलो में शामिल किए जाने के बाद से हर एक बार स्वर्ण जीता है।भारतीय पुरुषों ने पहले हाफ में निराशाजन खेल दिखाया। वे पहले हाफ की समाप्ति तक 13-21 से पीछे चल रहे थे लेकिन दूसरे हाफ के शुरुआती पांच मिनटों में इस टीम ने अचंभित कर देने वाला खेल दिखाया और ईरान की बढ़त को खत्म कर दिया।ईरानी टीम हालांकि आसानी से हार मानने वाली नहीं थी। उसने दूसरे हाफ में भी अपना दमखम जारी रखा। इस दौरान भारतीय कप्तान चोटिल भी हुए। दूसरे हाफ में ही ईरान के दो खिलाड़ियों को चोट आई।

पहले हाफ में दो लोना अंक गंवाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में दो लोना अंक हासिल किए। दूसरे हाफ में भारत ने कुल 14 अंक जुटाए जबकि ईरानी टीम चार अंक ही जुटा सकी।भारत ने पहले हाफ में 11 अंक (11 आउट, 2 बोनस) हासिल किए थे जबकि ईरान ने 21 अंक (18 आउट, 2 लोना और 1 बोनस) प्राप्त किए।दूसरे हाफ में भारत ने मैच के अंतिम रेड में ईरानी खिलाड़ी को पकड़कर अपनी जीत सुनिश्चित की। दूसरे हाफ में ईरान को जो चार अंक प्राप्त हुए उनमें तीन आउट के और एक बोनस के हैं।भारत ने दूसरे हाफ में 12 अंक आउट के और दो अंक लोना के बटोरे। उसे कुल 14 अंक प्राप्त हुए।भारत की महिला टीम ने भी कबड्डी में स्वर्ण जीता। इस तरह भारत ने इंचियोन में अब तक कुल 11 स्वर्ण जीत लिए हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।इससे पहले, महिला टीम ने ईरान को ही हराकर इंचियोन में भी एशियाई ताज बरकरार रखा। भारतीय महिलाओं ने ईरान को 31-21 से हराया।

क्वांगचो (चीन) में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में स्थान मिला था। दूसरी ओर, ईरानी टीम ने क्वांगचो में कांस्य जीता था और अब उसने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए रजत हासिल किया है।जैसा कि उम्मीद थी, भारतीय महिलाओं ने एशिया में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए ईरान पर एकतरफा जीत हासिल की।भारतीय महिलाओं ने 27 अंक आउट से हासिल किए जबकि उन्हें चार अंक लोना के रूप में प्राप्त हुए। ईरानी टीम 16 अंक ही आउट के तौर पर हासिल कर सकी जबकि उसे लोना के रूप में एक भी अंक नहीं मिला।ईरानी टीम को हालांकि बोनस के तौर पर पांच अंक मिले लेकिन भारत एक भी बोनस नहीं प्राप्त कर सका। पहले हाफ में भारत ने 15 (13 आउट, 2 लोना) और दूसरे हाफ में 16 (14 आउट, 2 लोना) अंक बनाए।ईरानी टीम पहले हाफ में 11 (8 आउट, 3 बोनस) और दूसरे हाफ में 10 (8 आउट, 2 बोनस) अंक हासिल करने में सफल रही।

 

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD