भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन बनी है। भारतीय टीम ने सोंगदो ग्लोबल यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में ईरान को 27-25 से हराया।भारत ने 1990 में कबड्डी को एशियाई खेलो में शामिल किए जाने के बाद से हर एक बार स्वर्ण जीता है।भारत की महिला टीम ने भी कबड्डी में स्वर्ण जीता। इस तरह भारत ने इंचियोन में अब तक कुल 11 स्वर्ण जीत लिए हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।