Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियाई खेल 2014 (ताइक्वांडो) : सभी भारतीय खिलाड़ी हारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 02 Oct 2014

Last updated on: Oct 02, 2014, 00:00 IST

17वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भी ताइक्वांडो स्पर्धा में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी रहा और गुरुवार को खेलने उतरे चारो खिलाड़ियों का सफर थम गया। महिला वर्ग से रेखा रानी गोगोली और श्रेया सिंह, जबकि पुरुष वर्ग से सौरभ और शिव कुमार अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए।रेखा महिलाओं की 62 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की चिया चिया चुआंग के सामने बिल्कुल नहीं टिक सकीं और 0-15 से हार गईं।श्रेया ने हालांकि 67 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी वोनजिन ली को कड़ी चुनौती दी। पहले राउंड के बाद एक अंक से पिछड़ने के बाद श्रेया ने दूसरे राउंड में 5-3 की बढ़त ले ली, लेकिन तीसरे सेट में उन्हें 1-3 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष वर्ग में सौरभ 63 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के अहमद रोमन अबासी से 4-5 से हार गए। इससे पहले सौरभ ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में नेपाल के सुजान जोशी को 8-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। शिव कुमार भी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 68 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में सऊदी अरब के मुशब्बाब अलसमारी से 1-6, 4-1, 2-4 से हार गए।

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD