Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : कमल शर्मा

भाजपा अध्यक्ष ने 'स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ कर दी गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

फिरोजपुर , 02 Oct 2014

Last updated on: Oct 02, 2014, 00:00 IST

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर फिरोज़पुर में 'स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों को मां भारती को स्वच्छ रखने के लिए स्थानीय मिनी सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान यह शपथ दिलाई कि देश का हर नागरिक न तो गंदगी करेगा और न ही किसी को करने देगा एवं खुद हर साल 100 घंटे का श्रमदान करेगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और हर नागरिक को इस अभियान के साथ जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर सांसद शेर सिंह घुबाया, डिवीजनल कमिशनर श्री वीके शर्मा व डिप्टी कमिशनर श्री डीपीएस खरबंदा सहित अनेक वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत करने के बाद श्री कमल शर्मा ने स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा और चरित्र का गुण बनाने की अपील की। उन्होंने अपने घरों व व्यापारिक संस्थानों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ रखने, न खुद गंदगी पैदा करने व दूसरे को गंदगी फैलाने से रोकने का भी आग्रह किया है। 

इस अवसर पर जुटे नगर के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि हमारी भारतीय अवधारणा रही है कि समस्त विश्व एक ही परिवार है, तो ऐसे में हम सफाई को केवल अपने या अपने घर तक ही कैसे सीमित रख सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि अगर आस-पड़ौस या सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलेगी तो इसका असर हम पर भी पड़ेगा। इसीलिए हमें सफाई के समग्र दर्शन को स्वीकार करते हुए अपने चारों ओर साफ-सफाई का ध्यान देना होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में फैली बहुत सी बीमारियों का कारण भी स्वच्छता का अभाव, प्रदूषित वातावरण, दूषित जल है और अगर हम साफ सफाई पर समुचित ध्यान देते हैं तो समाज को इन बीमारियों से भी स्वत: ही छुटकारा मिल जाएगा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने अंग्रें को देश से बाहर किया तो शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर भुखमरी को भगाया उसी तरह हमें गंदगी को भारत से बाहर करना है। स्वच्छ भारतीय समाज ही हमारे इन महापुरुषों को हमारी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर श्री कमल शर्मा ने वाल्मीकि मंदिर ,सिविल हॉस्पिटल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन इलाकों में सफाई अभियान चलाया, जिसके तहत सड़कें व नालियां साफ की गईं। लोगों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर श्री कमल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती शशि शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह,देविन्दर बजाज,जिमी संधु,अश्वनी संधु सहित भरी संख्या में पार्टी वर्कर और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: kamal sharma bjp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD