Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हलोपा की सरकार आने पर बीपीएल परिवारों को मिलेंगे मुफ्त मकान : गोपाल कांडा

गोपाल कांडा
गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 16 Sep 2014

Last updated on: Sep 16, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि हलोपा की सरकार आने पर कम मूल्य पर मकान उपलब्ध करवाने के लिए नई नीति लागू की जाएगी। जिसके तहत बड़े शहरों में 25 एकड़ भूमि पर और छोटे शहरों में 10 एकड़ भूमि पर रिहायशी कॉलोनियां बनाने की मंजूरी प्रदान की जाएगी। कांडा ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान देने व गरीबी हटाओ के नाम पर वर्षों से राजनीति होती रही है और आज भी प्रदेश के 60 प्रतिशत लोगों को पक्की छत तक नसीब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि लोकहित की नीतियों के अभाव के कारण प्रदेश की सैंकड़ो कॉलोनियों को अनियमित बताकर मुलभूत सुविधाओं से वंचित रखा हुआ है। कांडा ने कहा कि हलोपा के सत्ता में आने पर राज्य की सभी कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा और वहां सड़क, पेयजल, सीवरेज, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्लॉट नहीं, मकान मुफ्त बनाकर देंगे। जिसमें 2 कमरें, रसाई व स्नानघर होंगे। कांडा ने कहा कि प्रदेश में अनेक जगहों पर जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वास्तव में यह रोक भ्रष्टाचार की जननी है। हलोपा के सत्ता में आने पर प्रत्ये व्यक्ति को भूमि की खरीद-बेच करने की पूर्ण आजादी दी जाएगी। जिससे न केवल राजस्व में वृद्धि होगी। बल्कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। कांडा ने कहा कि स्लम बस्तियों का विकास हलोपा की प्राथमिकता है। कांडा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लागू न होने के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि जल्दबाजी में नम्बर-वन दर्शाने के चक्कर में इस योजना को लागू किया गया। परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके लिए पात्र लोगों की शर्तें तय नहीं हो पाई है। इसी के साथ-साथ कांडा ने तीन माह पहले राज्य मंत्री मंडल द्वारा बीपीएल सर्वे करवाए जाने की घोषणा को कागजी बताते हुए कहा कि जून माह तक नए सर्वे के बाद पात्र परिवारों को इसमें सम्मलित किया जाना था। परंतु अन्य घोषणाओं की तरह यह घोषणा भी फाइलों में दबकर रह गई है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर राशन वितरण में लगे दस हजार से अधिक डिपो धारकों को कमीशन के अतिरिक्त उचित मानदेय प्रदान किया जाएगा। कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद व अवसरवाद से त्रस्त हो चुकी है और इसे नकारने का मन बना चुकी है। सभी पार्टियों को मौके देने के पश्चात अब लोगों ने हलोपा को एक सार्थक विकल्प के रुप में स्वीकार कर लिया है।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD