Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जम्‍मू कश्‍मीर में बाढ़ प्रभावितों को हर तरह की आवश्‍यक सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह
डॉ. जितेन्‍द्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

10 Sep 2014

Last updated on: Sep 10, 2014, 00:00 IST

विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, भू-विज्ञान मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, कार्मिक जन शिकायत एवं पेंशन, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज यहां कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में बाढ़ प्रभावितों को हर तरह की आवश्‍यक सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी और उनके परिजनों तथा रिश्‍तेदारों को घबराने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक सशस्‍त्र सेनाओं और राष्‍ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) ने 76,500 से अधिक लोगों को बचाया है और जो लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हैं, उन्‍हें भी सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है। 

डॉ. सिंह ने थल सेना, वायुसेना, बीएसएफ और अन्‍य अर्द्धसैनिक बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना और थल सेना ने अभी तक अकेले ही 80 विमानों और हैलिकॉप्‍टरों को इस अभियान में उतारा है। इसके अलावा सेना की 329 टुकडि़यों को राज्‍य में पहले ही तैनात किया जा चुका है, जो दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावितों को बचाने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि भारतीय सशस्‍त्र सेनाएं और अर्द्धसैनिक बल न केवल सीमा पर शत्रुओं से लड़ने बल्कि वे हर तरह की प्राकृतिक आपदाओं से नागरिकों की रक्षा करने में भी सक्षम हैं। 

डॉ. सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को और राहत सामग्री उपलब्‍ध कराए जाने के मुद्दे को उन्‍होंने केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय तथा राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष रखा है। उन्‍होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए सेना ने अपनी ओर से 1,50,000 लीटर पानी का वितरण किया है और पानी की अतिरिक्‍त बोतलें चंडीगढ़ तथा दिल्‍ली से विमान से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि वह राज्‍य प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावित जिलों के उपायुक्‍तों के साथ भी लगातार नियमित व्‍यक्तिगत संपर्क बनाए हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ी अड़चन संचार प्रणाली और टेलीफोन नेटवर्क का ध्‍वस्‍त होना है, जिसे अगले एक-दो दिन में दुरूस्‍त कर दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में जुड़े दल संचार के लिए सैटलाइट फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD