Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिंगापुर के एमेरिटस सीनियर मिनिस्‍टर गोह चोक टोंग की अगवानी की

सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग 10 सितंबर, 2014 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए।
सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग 10 सितंबर, 2014 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 10 Sep 2014

Last updated on: Sep 10, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिंगापुर के एमेरिटस सीनियर मिनिस्‍टर (ईएसएम) श्री गोह चोक टोंग की अगवानी की। ईएसएम गोह के साथ प्रधानमंत्री के कार्यालय के मंत्री एस ईश्‍वरन, जो गृह मामलों एवं व्‍यापार-उद्योग के लिए दूसरे मंत्री हैं, और सिंगापुर के राष्‍ट्रीय विकास के राज्‍य मंत्री डेसमंड ली भी थे। प्रधानमंत्री ने ईएसएम गोह और द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने में उनके विशेष योगदान का स्‍मरण किया और कहा कि वह लम्‍बे समय से उनके साथ संबद्ध रहे हैं। ईएसएम गोह ने प्रधानमंत्री को चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी और भारत के आर्थिक, सामाजिक कायाकल्‍प के प्रति उनके महत्‍वाकांक्षी दृष्टिकोण की सराहना की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को प्रोत्‍साहित किया कि वह भारत को एक वैश्विक उत्‍पादक देश के रूप में विकसित करें और कहा कि इसके लिए कौशल विकास और अंतर्राष्‍ट्रीय मंडियों तक पहुंच जरूरी होगी। इस संदर्भ में उन्‍होंने कहा कि भारत को विशेष रूप से क्षेत्रीय व्‍यापक आर्थिक भागीदारी से जोड़ा जाना चाहिए। उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरे एशियाई क्षेत्र के लिए भारत में शांति और समृद्धि होना बहुत महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने ईएसएम गोह को उन विभिन्‍न उपायों की जानकारी दी जो उनकी सरकार ने स्‍मार्ट सिटीज और शहरी केंद्रों के विकास के लिए किये हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसंख्‍या से लाभ उठाने, लोकतंत्र और घरेलू बाजारों की बड़े पैमाने पर मांग पूरी करने से भारत एक वैश्विक उत्‍पादक देश के रूप में उभर सकेगा। उन्‍होंने कहा कि इन उपायों के बावजूद यह जरूरी होगा कि भारत अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के साथ भागीदारी करे ताकि उसे आवश्‍यक जानकारी और निधियां प्राप्‍त हो सकें। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के साथ भागीदारी की अपनी इच्‍छा की जानकारी दी। ईएसएम ने सुझाव दिया कि दोनों पक्षों को महत्‍वपूर्ण आर्थिक भागीदारी में प्रवेश के लिए काम करना चाहिए। ईएसएम गोह ने प्रधानमंत्री को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी जल्‍दी सुविधाजनक होगा, गोह सिंगापुर आने की कोशिश करेंगे। दोनों देश भारत और सिंगापुर के राष्‍ट्रपतियों की एक-दूसरे के यहां आने और स्‍वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के प्रति आशावान हैं। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD