Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रैली में रिकॉर्ड स्तर पर शिरक्त करने के लिए गोपाल कांडा ने जताया आभार

कृत्रिम जाम लगा वाहनों को रोकना मौलिक अधिकारों का हनन : गोपाल कांडा

कृत्रिम जाम के कारण सड़क पर फंसे वाहन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 18 Aug 2014

Last updated on: Aug 18, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित रैली में भारी संख्या में शिरक्त करने के लिए विधायक व हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा ने प्रदेश वासियों का आभार जताया है। कांडा ने प्रैस को जारी ब्यान में कहा कि जींद की इस रैली में एक नया इतिहास लिखा गया है और रैली में उमड़े जनसैलाब ने परिवर्तन की हवा को आंधी में तबदील कर दिया है। कांडा ने कहा कि भारी संख्या में माताओं-बहनों, बूजुर्गों और युवाओं ने जिस प्रकार रैली में बढ़-चढ़कर अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया है, उसका कर्ज वो जीवनभर नहीं चुका सकते। गोपाल कांडा ने रैली में पहुंचने वाले वाहनों को कृत्रिम जाम लगाकर रोकने की साजिश की कड़ी अलोचना करते हुए कहा कि इन लोगों की इस हरकत के कारण रैली में आने वाले सैंकड़ो वाहन जींद से 25-30 किलोमीटर पीछे तक घंटो जाम में फंसे रहे। परंतु इनकी इस हरकत से पूरे प्रदेश की जनता को इन लोगों की षड्यंत्र और साजिश रचने की मानसिकता का पता लग गया।इस तरह की हरकतें करने वाले हमेशा जनता द्वारा नकारे जाते रहे हैं और इस तरह के हथकंडे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए मिले मौलिक अधिकारों का हनन है। कांडा ने कहा कि तानाशाही करने वालों का सदैव बूरा हश्र हुआ है और इन्हें तानाशाहों के इतिहास से सबक सिखकर समय रहते लोकहित के लिए सोच बनानी चाहिए।  इसके साथ ही कांडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने रैली के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किए और इस रैली को सफल बना एक नया रिकार्ड कायम करने में सहयोग दिया।कांडा ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने जिस प्रकार तीन माह पहले गठीत पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था जताई है, उससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में हलोपा की एक सार्थक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है। जिसे जन-जन ने स्वीकारा है और पार्टी की लोकहित नीतियों पर अपनी सहमति की मोहर लगाई है।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD