Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

हलोपा सरकार आने पर बहल मंडी को बनाएंगे आधुनिक : गोबिंद कांडा

हलोपा सरकार आने पर बहल मंडी को बनाएंगे आधुनिक : गोबिंद कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बहल (भिवानी) , 30 Jul 2014

Last updated on: Jul 30, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रदेश में हलोपा की सरकार बनने पर हर हाथ को काम तथा हर नागरिक को सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में अमीर और गरीब के बीच की खाई को मिटाया जाएगा तथा गरीब, कमेरे एवं खेतीहर किसान को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा। कस्बे की अनाज मंडी में हलोपा की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर रोज विकास के झूठे आंकड़े दिखाकर विज्ञापनों पर करोड़ो रुपये खर्च कर प्रदेश का पैसा फिजूल में बहा रहे है। मुख्यमंत्री हरियाणा को नंबर वन प्रदेश बताते है लेकिन सड़कों की हालत इस बात को बयां कर रही है कि प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। गोहाना में की गई घोषणाएं आज तक अधूरी है। भिवानी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा तो हुई लेकिन वो भी थोथी साबित हुई। उन्होंने कहा कि वे देखते आए है इस क्षेत्र की विकास के नाम पर घोर उपेक्षा की गई है। लेकिन, हलोपा की सरकार आने पर विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा का राजनीति में आने का उद्देश्य केवल समाजसेवा करना है ताकि इस हरित प्रदेश में चुनावों के बाद बनी सरकार ऐसी व्यवस्था करें जिसमें लोगों के हर काम उनके घर-द्वार पर जाकर हो। प्रदेश में इतनी नौकरियों का सृजन हो कि शिक्षित बेरोजगारों को नोकरी के लिए दर-दर भटकना ना पड़े। उन्होंने कहा कि हलोपा बुजुर्गों का पूरा मान करेगी तथा उनको 2500-2500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। कांडा ने कहा कि बहल अनाज मंडी में व्यापारियों से किसी प्रकार की निर्माण फीस नहीं ली जाएगी तथा सभी सुविधाएं देकर इसे प्रदेश की एक आधुनिक मंडी बनाया जाएगा। इससे पहले बहल पहुंचने पर गोबिंद कांडा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बाद में उन्होंने झुंपा रोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी सेठ पूर्णमल लालावासिया, रवि चैहडिय़ा, कृष्ण चेयरमैन, हरजिंद्र सिंह बब्बू समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD