Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

 

रविदास जयंती पर ऊना में कवि सम्मेलन आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 24 Feb 2013

श्रीगुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय बचत भवन में हिम कला एवं संस्कृति उत्थान समिति (पंजी) द्वारा राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें एग्रो पैकेजिंग के पूर्व वाईस चेयरमैन ओंकार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि वरिष्ठ साहित्यकार विनोद लखनपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कवि सम्मेलन में राणा शमशेर, मेहरम उन्नवी, एलआर झींगटा, भक्त वत्सल शर्मा, कृष्ण कुमार लद्दाखी, जयगोपाल शर्मा, सविता शर्मा, डा. रमन, डा. सुभाष, योगेश सूद, बालकृष्ण सोनी, सरोज मोदगिल, प्रेमकांता धाम, शम्भू प्रकाश शर्मा, एसडी शर्मा सहोड़, सुप्रिया शर्मा, अशोक कालिया, कृष्ण मोहन पांडेय, विक्रम शर्मा समेत तीस वरिष्ठ व नए कवियों ने कविता पाठ किया। अधिकांश कवियों ने जहां श्रीगुरु रविदास के संदेश को अपनी कविता का विषय बनाया, वहीं कई कवियों ने भ्रष्टाचार सहित मौजूदा व्यवस्था पर तंज भी कसे। मुख्यातिथि ओंकार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीगुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और उन्होंने मानवता का संदेश इस दुनिया को दिया था। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने ऊंच-नीच की भावना और ईश्वर भक्ति को लेकर किए जाने वाले विवादों को निरर्थक बताते हुए यह संदेश दिया था कि ईश्वर एक है और ईश्वर भक्ति के लिए सदाचार और पवित्र भावना जरूरी है। शर्मा ने इस अवसर पर कवियों की फरमायश पर तरन्नुम में ये पंक्तियां सुनाकर खूब वाहवाही लूटी- हर इक रंज में राहत है, जिंदगी के लिए, पैयामें मौत भी मुजरा है, जिंदगी के लिए, बागों में लाखों ही फूल खिलते हैं, बहार आती है, लेकिन किसी किसी के लिए। वरिष्ठ साहित्यकार विनोद लखनपाल ने - मैं मानव हूं शीर्षक से कविता पढ़ते हुए कहा कि आवागमन के चक्कर में घूमते हुए, उनसे मुक्ति की कामना है। वरिष्ठ कवि राणा शमशेर ने गीत सुनाकर खूब दाद बटोरी। गीत की पंक्तियां हैं- रे सजन घर लौट आओ, आम भी बौरा गए हैं, कोकिला के सुर सुरीले, दिल में आग लगा गए हैं। सरिता शर्मा की गज़ल की इन पंक्तियों को भी सराहना मिली - आज जब झांककर देखा है गिरेबां अपना, आईना देखकर कर सके न सामना अपना। कृष्णमोहन पांडेय की रचना की पंक्तियां भी दाद बटोरने में कामयाब रहीं- उगे नहीं कांटे गुलशन में, सबको यह हैरानी है, मौसम नया, फूल नए हैं, खुश्बू वही पुरानी है। कवि सम्मेलन देर शाम तक चला।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD