Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विश्व पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा शांघड़,स्थानीय लोगों को घरद्वार पर ही मिलेंगे रोजगार के अवसर

2.30 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है रोपा-शांघड़ सड़क

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 23 Jul 2014

Last updated on: Jul 23, 2014, 00:00 IST

यूनेस्को की विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के इको जोन में  बसा है एक बहुत ही खूबसूरत गांव शांघड़। लगभग 228 बीघा क्षेत्र में फैला हरा-भरा मैदान और इसके आस-पास के घने जंगल इस छोटे से गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब यह गांव विश्व पर्यटन मानचित्र में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार इस गांव को प्राथमिकता के आधार पर सड़क से जोड़ने पर जोर दे रही है। लगभग आठ किलोमीटर लंबी रोपा-शांघड़ सड़क का कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इस पर करीब 2.30 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। बीते दिनों विधायक कर्ण सिंह ने जिलाधीश राकेश कंवर व सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शांघड़ का दौरा करके यहां पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कर्ण सिंह का कहना है कि शांघड़ को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद शांघड़ की कायाकल्प हो जाएगी और देश-विदेश के पर्यटक यहां आने लगेंगे। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने से भी शांघड़ में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे स्थानीय लोगों को घरद्वार पर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत शांघड़ को जलविद्युत प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किया है। इससे यहां विकास कार्यों में धन की कमी नहीं रहेगी। विधायक के साथ शांघड़ पहुंचे जिलाधीश राकेश कंवर ने कहा कि भविष्य में पर्यटन के विस्तार की अपार संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासी अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने लोगों से गांव की पारंपरिक पहचान बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देने की अपील भी की। उन्होंने गांव में मकानों का निर्माण पारंपरिक तरीके से ही करने पर जोर दिया और कहा कि इससे शांघड़ को हेरिटेज विलेज के रूप में विकसित किया जा सकेगा। गांव का यही लुक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। 

 

Tags: feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD