Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सामंजस्य के अलग रसायन ने जर्मनी को बनाया विश्व चैम्पियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 14 Jul 2014

Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST

फीफा विश्व कप के मौजूदा और पिछले संस्करण ने फुटबाल में सफलता का जो अचूक मंत्र दिया है, वह है-टीम के रूप में एकजुट एवं सामंजस्य भरा प्रदर्शन। दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले फीफा विश्व कप-2010 की विजेता स्पेन में दो प्रमुख क्लबों, एफसी बार्सिलोना और रियल मेड्रिड के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। मतलब साफ है कि टीम के खिलाड़ी पहले से एकदूसरे के साथ खेलते रहे थे, जिससे एक टीम के रूप में कहीं अधिक तारतम्यता और सामंजस्य उनके बीच रहा। बार्सिलोना के जावी, आंद्रेस इनिएस्ता, सर्जियो बस्क्वेट्स, प्रेडो, जॉर्डी अल्बा और सेस्क फाब्रेगास मौजूदा विश्व कप में भी स्पेन की टीम में शामिल थे, और उनके बीच सामंजस्य भी रहा, लेकिन उम्रदराज खिलाड़ियों और अतिविश्वास के कारण ग्रुप चरण में ही उनका बोरिया बिस्तर बंध गया।

स्पेन के अधिकतर खिलाड़ी उम्र के उस पड़ाव पर थे, जहां न सिर्फ यह विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप था बल्कि अपने-अपने क्लबों के लिए भी वे आखिरी सत्र खेलने की कगार पर पहुंच चुके हैं। जावी, इकेर कैसिलास, फर्नाडो टोरेस और एंद्रीया इनिएस्ता के लिए निस्संदेह तौर पर ब्राजील विश्व कप आखिरी विश्व कप था, और ब्राजील के गर्म मौसम में उनकी उम्र ने उनके स्वास्थ्य का साथ नहीं दिया। रविवार को अर्जेटीना को 1-0 से हराकर दक्षिण अमेरिका में विश्व चैम्पियन का ताज पहनने वाली पहली यूरोपीय टीम जर्मनी भी लगभग वैसी ही टीम के साथ उतरी थी। मरकाना स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में मैच की शुरुआत करने वाले जर्मनी के छह खिलाड़ी बायर्न म्यूनिख क्लब से थे। यहां तक कि फाइनल मैच में एकमात्र विजयी गोल दागने वाले स्थानापन्न खिलाड़ी मारियो गोट्जे भी बायर्न म्यूनिख के ही सदस्य थे।

जब किसी टीम में खेलने वाले सात-सात खिलाड़ी किसी एक ही क्लब से हों तो निश्चित तौर पर यह लाभदायक साबित होता है। फुटबाल ऐसा खेल है, जो खेल के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य पर तो निर्भर करता ही है, मैदान से बाहर भी उनके बीच तारतम्यता उनके सम्मिलित प्रदर्शन को काफी प्रभावित करती है। विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों को काफी पहले बुला लिया जाता है, ताकि वे आपस में बेहतर तालमेल स्थापित कर सकें। जर्मनी की मध्यपंक्ति में अधिकांशत: टोनी क्रूस, बास्टियन श्वीनस्टीगर और गोट्जे शामिल रहे। ये तीनों ही खिलाड़ी बायर्न के लिए एकसाथ खेलते हैं, जिसके कारण इनके बीच गजब का तालमेल देखने को मिला। 

इसके बाद पिछली पंक्ति में बायर्न के दो सदस्य कप्तान फिलिप लाम और जेरोम बोआटेंग ने बेहतर तारतम्यता के साथ रक्षापंक्ति को बांधे रखा, जबकि आखिरी काम गोल्डन ग्लव्स विजेता गोलकीपर मैनुएल नूएर ने किया। नूएर भी बायर्न के लिए खेलते हैं। मेजबाल ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मन खिलाड़ियों के बीच गजब का सामंजस्य देखने के मिला, जिसमें उन्होंने ब्राजील को 7-1 से करारी मात दी थी। फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की टीम के खिलाफ वे अपनी वैसी गति भले कायम न रख सके, लेकिन खिलाड़ियों में तालमेल वैसा ही रहा और अंतत: गोट्जे विजयी गोल हासिल करने में सफल रहे।

 

Tags: fifa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD