Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

झूठे आश्वासन और घोषणाएं करना भाजपा की रीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 14 Feb 2013

Last updated on: Feb 14, 2013, 00:00 IST

कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री रविन्द्र रवि द्वारा जारी उस वक्तव्य को हास्यास्पद करार दिया है, जिसमें उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार पर हर मोर्चों पर विफल रहने और स्थानांतरण को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि श्री रवि का यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में मंत्री रहे रविन्द्र रवि को यह अच्छी तरह मालूम होना चाहिए कि कोई भी सरकार सत्तासीन होने के पश्चात् प्रशासनिक फेरबदल करती है, जो सामान्यत: प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा होती है। भाजपा सरकार भी न केवल इस प्रक्रिया से गुजरी बल्कि उन्होंने पूर्वाग्रह एवं दुर्भावना से ग्रस्त होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के लोगों ने वर्तमान प्रदेश सरकार को पूर्ण जनादेश देकर सत्तासीन किया है। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह का लम्बा अनुभव और लोकप्रियता के परिणामस्वरूप वह छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, जिसका लाभ राज्य को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का समग्र विकास कांग्रेस सरकारों की ही देन है और यही वजह है कि कांगड़ा क लोगों ने भाजपा की पूर्व सरकार को पूरी तरह नकार कर कांग्रेस को भारी जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने डेढ़ माह के कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर और नए कार्यक्रम आरम्भ कर लोगों को व्यापक तौर पर लाभान्वित किया है। भाजपा के कुशासन से लोग पूरी तरह त्रस्त थे और कांगड़ा जिला पूर्व सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया था। उन्होंने कहा कि जहां तक रविन्द्र रवि का यह आरोप कि प्रदेश सरकार भाजपा द्वारा आरम्भ की गई योजनाओं के नाम बदल रही है तो उन्हें वह दौर याद करना चाहिए जब भाजपा ने प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद केन्द्र प्रायोजित स्कीम राजीव आवास योजना का नाम बदल कर अटल आवास योजना कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दलगत राजनीति में धंसकर ऐसी गलत रिवायत खुद डाली थी और केन्द्र प्रायोजित स्कीमों को अपनी स्कीमें बताने का ढिंढोरा पीटने की शुरूआत भी खुद ही की थी, लेकिन अब सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा को इसमें बुराई नजर आने लगी है।पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए संस्थानों को अपने मनपसंद स्थानों पर आरम्भ कर दिया। जबकि इसके लिए वहां जमीन, अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाएं सृजित नहीं की और न ही इसका प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के हित में उचित निर्णय लेगी ताकि हर वर्ग एवं क्षेत्र को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने इस बात पर हैरानी व्यक्त की कि रविन्द्र रवि कांगड़ा जिले में वर्तमान सरकार के शीतकालीन प्रवास पर न आने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शीतकालीन सत्र धर्मशाला में आयोजित किया और अभी सर्दी का मौसम जारी है, लेकिन रविन्द्र रवि को अभी से ही गर्मी के मौसम का अहसास होने लगा है।उन्होंने कहा कि झूठे आश्वासन और घोषणाएं करना भाजपा की रीत रही है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा अपनी घोषणाओं को व्यवारिक अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों द्वारा दरकिनार किए जाने पर हताशा और निराशा में रविन्द्र रवि डेढ़ माह में ही प्रदेश सरकार के कार्यों का आकलन करने लगे हैं और नकारात्मक सोच के चलते अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगे हैं। उन्होंने रविन्द्र रवि को आगाह किया कि वे क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की विफलताओं की समीक्षा करें।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD