Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

हरसिमरत कौर बादल द्वारा देशभर का फूड मैप बनाने के निर्देश

मंहगाई को रोकने के लिए भोजन उत्पादन के बाद नुकसान घटाने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना , 05 Jul 2014

Last updated on: Jul 05, 2014, 00:00 IST

केंद्रीय फूड प्रॉसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने देश में राज्यों की मुख्य फसलों एवं जरूरतों अनुसार 'फूड मैप बनाने के आदेश दिये हैं ताकि उन राज्यों द्वारा उत्पादन की जाती मुख्य फसलों की प्रॉसेसिंग कर किसानों को बाज़ार में अतिरिक्त मूल्य मिल सके। आज यहां सिफ्ट (सैंटर इंस्टीच्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टैकनॉलौजी) में फूड प्रॉसेसिंग के केंद्रीय सचिव श्री यू वैंकवेश्वर, पंजाब के कृषि विभाग के वित्तायुक्त विकास एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान श्रीमती बादल ने फूड मैप द्वारा किसानों को पहले राज्य, जिलों एवं गांव स्तर पर उनके द्वारा उत्पादित की फसलों की प्रॉसेसिंग सुविधा प्रदान की जायेगी। सिफ्ट के निदेशक द्वारा देश भर में 116 जिलों में कियेे सर्वे के आधार पर बताया गया कि वार्षिक 44000 करोड़ रुपये का कृषि उत्पादन नष्ट होता है, जिसका मुख्य कारण कटाई, ट्रांसपोटेशन एवं स्टोरेज़ के दौरान उसका सही संरक्षण ना होना है। यह सर्वे 45 फसलों पर किया गया था जिसमें पंजाब की धान, गेंहू एवं मक्की मुख्य तौर पर शामिल थे। श्रीमती बादल ने कहा कि फूड प्रॉसेसिंग मंत्रालय द्वारा अगामी दो वर्षो के दौरान इसको 50 प्रतिशत तक घटाकर मंहगाई काबू करने में बड़ा योगदान डालना हैं। 

पंजाब में फूड प्रॉसेसिंग संबंधी बात करते हुए श्रीमती बादल ने कहा कि 'पंजाब के किसान फसल उत्पादन के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं एवं वह संपूर्ण देश का पेट भर रहें हं, परंतु फूड प्रॉसेसिंग के क्षेत्र में हम बहुत पीछे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में फूड प्रॉसेसिंग क्षेत्र की बढ़ौतरी की अपार संभावनांए मौजूद हैं क्योंकि यहां कच्चे माल की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में टमाटर, मक्की, आलू की प्रॉसेसिंग की तरफ अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सिफ्ट को कहा कि वह पंजाब सरकार की मदद से तैयार छोटी 40 के लगभग विभिन्न प्रकार की प्रॉसेसिंग मशीनों का व्यापारीकरण करें ताकि पंजाब सरकार उन मशीनों को कृषि औजारों के अधीन नोटीफाई कर उनपर किसानों को सब्सिडी दे सके। उन्होंने कहा कि यह मशीनें किसानों को मुहैया करवाने का कार्य भी किया जाये ताकि किसान अपने स्तर पर फसलों की प्रॉसेसिंग कर सकें। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति श्री बी एस ढिल्लों को कहा कि वह कृषि विभाग के साथ मिलकर किसानों को गुणवत्ता नियंत्रण एवं पैकेजिंग संबंधी प्रशिक्षण दें एवं इसके लिए बठिंडा, गुरदासपुर एवं जालंधर में निपुण विकास केंद्र खोले जायें। श्रीमती बादल द्वारा तमिलनाडू की तर्ज पर पंजाब में भी मोबाईल प्रॉसेसिंग वैन चलाने को भी मंजूरी दे दी है। दूध की प्रॉसेसिंग एवं इसमें विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए श्रीमती बादल ने गड़वासू के उपकुलपति श्री वी के तनेजा एवं मिल्कफैड के अधिकारियों को कहा कि वह 15 से 20 गांवों का कलस्टर स्थापित करें जहां प्रत्येक गांव में से दूध एकत्र करके उसकी प्रॉसेसिंग की जाये। 

राज्य में विभिन्न प्रोजेक्टों संबंधी केंद्र एवं राज्य सरकार दौरान बेहतर तालमेल के लिए श्रीमती बादल द्वारा केंद्रीय फूड प्रॉसेसिंग सचिव, पी ए यू के  उप-कुलपति, गड़वासू के उपकुलपति, पंजाब के फूड प्रॉसेसिंग विभाग के सचिव, वित्तायुक्त कृषि विकास को शामिल कर कमेटी बनाने संबंधी भी कहा। कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति द्वारा प्रस्तुत किये प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी देते हुए श्रीमती बादल द्वारा गुरदासपुर एवं लुधियाना में एग्रो प्रॉसेसिंग फेयर लगाने को भी मंजूरी दी गई। श्रीमति बादल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा फूड प्रॉसेसिंग संबंधी लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस अवसर पर मुख्य तौर पर वित्तायुक्त कृषि विकास सुरेश कुमार, फूड प्रॉसेसिंग के सचिव एस आर लद्दड़, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव गगन दीप सिंह बराड़, पंजाब एग्रों के एम डी के एस पन्नू, सिफ्ट के निदेशक आर के गुप्ता उपस्थित थे। 

 

Tags: harsimrat kaur badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD