Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पंजाब सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साईकिल स्कीम आरंभ

श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए विशेष प्रयास

चुन्नी लाल भगत
चुन्नी लाल भगत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 22 Jun 2014

पंजाब सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए उत्साहित करने के मद्देनज़र साईकिल स्कीम आरंभ की है। इस तहत पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्शनज़ वकर्रज वेलफेयर बोर्ड के पास पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा यह साईकिल स्कीम पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं स्त्री व बाल विकास विभाग द्वारा आरंभ की साईकिल स्कीम से अलग है। पंजाब के श्रम कल्याण मंत्री चुन्नी लाल भगत ने बताया कि इस स्कीम तहत बोर्ड के पास पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नौंवी से बाहरवीं कक्षा तक पढ़ते बच्चों को मुफ्त साईकिल दिये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि साईकिल उन बच्चों को ही दिए जायेंगे जो बोर्ड की छात्रवृति स्कीम तहत वजीफा प्राप्त कर रहें हों। इस स्कीम का लाभ लड़का एवं लड़की दोनों को मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लाभपात्री का पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रकशनज़ वर्करज़ वेलफेयर बोर्ड के पास कम से कम एक वर्ष से सदस्य होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त वह लगातार वह अपने अंशदान की राशि जमा करवा रहा हो। विद्यार्थी इस स्कीम तहत नौंवी से 12 कक्षा तक पढ़ाई के दौरान केवल एक बार ही इस स्कीम अधीन फायदा उठा सकेगा। 

भगत ने आगे बताया कि श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्धेश्य से यह स्कीम आरंभ की गई है क्योकि यातायात के साधन मुहैया ना होने के कारण यह बच्चे पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं जिस कारण उनको यह निशुल्क सुविधा दी गई है। उन्होंने राज्य के श्रमिकों को पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्शनज़ वर्करज़ वेलफेयर बोर्ड के पास स्वयं को पंजीकृत करवाने की अपील की ताकि वह श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस स्कीम को आसान बनाया गया है जिसके लिए सबडिवीज़न स्तर पर जांच करवाना या उपायुक्त के पास स्वीकृति लेने की आवश्यकता नही है। इन आवेदनों की वेरीफिकेशन सहायक श्रम आयुक्त/श्रम एवं परामर्श अधिकारी के  पास से ही करवाई जा सकेगी। 

 

Tags: Chuni Lal Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD