Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

भ्रष्टाचार व बिजली पानी को लेकर आप करेगी रोहतक सीएम आवास पर प्रदर्शन: नवीन जयहिंद

अगले सप्ताह से किया जायेगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रोहतक , 19 Jun 2014

Last updated on: Jun 19, 2014, 00:00 IST

भय, भ्रष्टाचार का वादा कर सत्ता हथियाने में कामयाब रही प्रदेश की हुड्डा सरकार ने नौकरयिं के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर  जिस प्रकार की लूट मचा रखी है उससे प्रदेश के लाखों बेरोजगारों युवकों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। वहीं प्रदेश में बिजली पानी को लेकर प्रदेश की जनता त्रस्त है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को जनता के हितों के लिए कोई सरोकार नही है जिसके चलते आम आदमी पार्टी रोहतक में शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर प्रदर्शन करेगी। इस बारे में प्रैस के नाम जारी ब्यान में नवीन जयहिंद ने बताया कि प्रदेश में नौकरियों में भ्रष्टाचार की बात किसी से छुपी नही है और भर्तियों की लिस्ट में हो रही बेहिसाब की देरी भी युवाओं में नासूर बन रही है। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व टोल टैक्स के नाम पर जिस प्रकार हफ्ता वसूली के कारण गरीबों को कुचलने का काम है वहीं किसानों  बेशकीमती जमीन को कौडियों के भाव खरीद कर भूमिहीन करने का काम किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने की अपेक्षा सीएलयू नामक प्रौजक्ट चालू कर दिया है जिसमें कांग्रेस के विधायक व मुख्यमंत्री करोड़ो के वारे न्यारे कर रहे है। 

प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंनें कहा कि रोहतक का पीजीआई स्वास्थ्य सुविधाओं देने की अपेक्षा मौत का कें द्र बना हुआ है। उन्होंनें कहा कि प्रदेश के आम आदमी को अपनी मुलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा मचाई हुई लूट का परिणाम है कि प्रदेश का मुखिया जहां भी जाता है उसको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वायदा किया था लेकिन यदि अपराध के सरकारी आकंडो पर गौर की जाये तो प्रदेश विकास में नही अपितु अपराध में प्रथम श्रेणी की दौड़ में है। उन्होंनें कहा कि आम आदमी पार्टी  शनिवार को सीएम आवास पर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में एक जनजागरण अभियान की शुरूआत करेगी जिससे कांग्रेस की दकियानुसी सोच व इसके काले कारनामों का चि_ा आम जनमानस के सामने खोला जायेगा। 

नवीन जयहिंद ने पुछे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल

1 सीएम आवास सहित मंत्री, विधायक व अफसरों के घरों में बिजली पानी के कितने कट लगते व कितना पानी आता है

2 प्रदेश के कितने मंत्रियों विधायक व अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूल, कालेजों  में शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

3 प्रदेश के कितने मंत्रियों विधायक व अफसर सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करवा रहे है।

4 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कितने अपने मंत्रियों ,उद्यौगपतियों ,विधायक रिश्तेदारों को सीएलयू दिया गया है।

5 प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों विधायक व अफसरों के रिश्तेदारों को चपडासी से लेकर एचसीएस तक भर्ती किया गया है या नही इस बारे में श्वेतपत्र जारी करे।

 

Tags: naveen jaihind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD