Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री को मिलने के लिए मुख्यमंत्री को किसी से मंजूरी लेने की कोई आवश्यकता नही- शिरोमणि अकाली दल

टंडन केवल आलोचना करने के लिए आलोचना कर रहें हैं- महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल

महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल
महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 16 Jun 2014

Last updated on: Jun 16, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने स्पष्ट किया है कि राज्य के हितों की खातिर देश के प्रधानमंत्री को मिलना केवल एवं केवल मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का अधिकार क्षेत्र है, जिसके लिए उनको किसी से कोई मंजूरी लेने की आवश्यकता नही है।भाजपा नेता बलराम जी दास टंडन द्वारा की बयानबाजी संबंधी अकाली दल के महासचिव श्री महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कोई भी यह निर्धारित नही कर सकता कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कब एवं कैसे मिलना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को मिलना लगातार चलने वाली प्रक्रिया है एवं जब भी जरूरत है मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मिलेंगे। 

ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल एक आज़ाद पार्टी है जोकि कुर्बानियों से अस्तित्व में आई थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर हमारी पार्टी के अपने विचार हैं और अकाली दल कभी भी अपने सिद्धांतों पर पंजाब के मसलों पर किसी भी कीमत पर समझौता नही करेगा। श्री ग्रेवाल ने कहा कि गठजोड़ ने कुछ मर्यादाए होंती हैं एवं यदि विचारों की भिन्नता है तो वह भी पहले तालमेल कमेटी के पास उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी जरूरत से प्रेस द्वारा ऐसी बयानबाज़ी करना केवल एवं केवल लोगों में गठजोड़ के प्रति अविशवास ही पैदा करते हैं। जबकि असल में ऐसा कुछ नही। उनहोंने कहा कि अकाली दल ही ऐसी पार्टी है जिसने भाजपा को हमेशा बिना शर्त समर्थन दिया है और मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल भाजपा के साथ उस समय से खड़ें जब भाजपा को मुख्य धारा वाली सभी पार्टियां अछूत समझती थी।टंडन को आंतरिक मंथन करने की सलाह देते हुए श्री ग्रेवाल ने कहा कि श्री मोदी एन डी ए सरकार के प्रधानमंत्री हैं जिसका अकाली दल प्रमुख सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि अब जब 10 वर्ष के भेदभाव के बाद केंद्र में अपनी सरकार बनी है तो हमे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने चाहिए एवं किसी भी जिम्मेवार नेता को ऐसी बयानबाज़ी से बचना चाहिए। 

 

Tags: maheshinder singh grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD