वीरभद्र सिंह से नीदरलैंड के प्रतिनिधिमण्डल की भेंट
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 16 Jun 2014
Last updated on: Jun 16, 2014, 00:00 IST
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आज यहां नीदरलैंड के राजदूत अलफोन्सस स्टॉयलिंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। अलफोन्सस ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में जल, कचरा एवं ऊर्जा प्रबन्धन की व्यावहारिकता पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल को अनुशंसा की कि ऐसी योजना बनाई जाए, जिसमें शिमला शहर के साथ लगते क्षेत्रों के छोटे कस्बों के समूहों को निकट भविष्य में ठोस कचरा प्रबन्धन की दृष्टि से एक समूह में समाहित किया जा सके। वीरभद्र सिंह और श्री अलफोन्सस ने इस अवसर पर शहरी विकास के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाए जाने और बेहतर परिवहन प्रणाली तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नीदरलैंड के राजदूत को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।