Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

जिला कांगड़ा के सरकारी स्कूल अब हाईटेक होंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 09 Jan 2013

Last updated on: Jan 09, 2013, 00:00 IST

जिला कांगड़ा के सरकारी स्कूल अब हाईटेक होंगे। जिला कांगड़ा में सरकारी स्कूलों को हाईटेक किए जाने की प्रक्रिया में 262 स्कूलों का चयन कर लिया गया है। इसमें 175 राजकीय उच्च विद्यालय व 87 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के नाम शामिल हैं। जिला कांगड़ा में अब सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक उपकरणों से पढ़ाई करने का अवसर छात्रों को मिल सकेगा। इन स्मार्ट क्लास रूम्ज में नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं की पढ़ाई होगी। इसके लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। जिला के 262 स्कूलों में आईसीटी इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी लैब, एलसीडी, ब्रॉडबैंड, वेबकैम, प्रिंटर, यूपीएस, प्रोजेक्टर व विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास रूम छात्रों के लिए बनाए जाएंगे। यह सुविधा प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2013 अप्रैल से ही छात्रों को मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार इस बाबत जिला कांगड़ा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चयनित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जसूर, सुक्कड़, औंद, खन्नी, मिंजग्रा, कंडवाल, मलाहड़ी, बंरडा, हौरी देवी, खटियाड़, दियाणा, हटली, नंगल, सिद्धपुर घाड़, भाली, त्रिलोकपुर, पलौड़ा, बठरा, खैरियां, मसरूर, सकरी, सियूल, चंदुआ, नलसुहा, सुनेहत, लग बलियाणा, सलेटी, टिहरी, पाइसा, सिहोरपाई, कुटियारा, महादेव, लाहडू, नाहलियां, कोना, सन्हुं, पीहड़ी, सिहोरबाला, धमपक्यारा, रक्कड़, टटेहल, सक्कड़ी, कोठा कोहाड़, कुंसल, लनौद, उतराला, घिरथौली, ग्वालटिक्कर, गदियाला, बंदला, खलेट, डाढ, दं्रग, लाहट, क्यारवां, अटियाला, देइ, बल्लाह, पपलाह, धाटी, भौरा, बच्छवाई, ऐरला, उपरली कोठी, कंडी, सद्दू, बडग्रां, सेहवां, बोह, मनेई, राजोल, कनोल, दुरगेला, परगोड, घरोह, पासू, घनियारा, बरवाला, सकोह, गाहलियां, राजल, बौहड़ क्वालू, जमानाबाद, नंदरूल, पुराना कांगड़ा, राजियाणा, बंद व घीण में उक्त सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कांगड़ा जिला के 175 राजकीय उच्च विद्यालयों में भी नौवीं से दसवीं तक के छात्रों को स्मार्ट क्लास रुम की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD