Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में 13 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रशासन की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 02 Jan 2013

शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में 13 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रशासन की बैठक अजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। फैसला लिया गया कि इस बार घृत मंडल पर्व को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर अंबाला के श्रद्धालु की ओर से यहां भगवती जागरण का आयोजन करवाया जाएगा। मंदिर को फल, फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। इसी दिन से शुरू होने जा रहे घृत मंडल पर्व पर बज्रेश्वरी देवी की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। पिछली बार करीब 22 क्विंटल मक्खन का घृत तैयार किया गया था। इस बार मंदिर प्रशासन ने इससे भी बड़ा घृत तैयार होने की उम्मीद जताई है। मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा घृत मंडल पर्व 19 जनवरी को संपन्न होगा। पूरे पर्व के दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सुविधा रखी गई है। बैठक में डीएसपी दिनेश शर्मा, एसएचओ महिंद्र सिंह मिन्हास के अलावा आईपीएच, लोनिवि के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। माघ मास में मकर संक्रांति पर मंदिर में घृत मंडल पर्व का आयोजन एक किंवदंती से जुड़ा है। बताते हैं कि जलंधर दैत्य से युद्ध के दौरान माता के शरीर पर अनेक प्रकार की चोटें आईं थीं। देवताओं ने माता के शरीर पर घृत का लेप किया था। उसी परंपरा के अनुसार एक सौ एक किलो देसी घी को एक सौ एक बार शीतल जल में धोकर उसका मक्खन तैयार कर माता की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। तैयार हुए मक्खन पर कई प्रकार के फल व मेवों की मालाएं सुसज्जित की जाती हैं। यह घृत सात दिनों तक चढ़ा रहता है। इसके पश्चात इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। यह चर्चित मान्यता है कि इस प्रसाद को खाया नहीं जाता अपितु शरीर पर लगाने से कई प्रकार के चर्म रोग दूर होते हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD