Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सेना में कार्यरत जवानों को कोई जीते कोई हारे, इससे कुछ लेना देना नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 19 Dec 2012

Last updated on: Dec 19, 2012, 00:00 IST

सेना में कार्यरत जवानों को कोई जीते कोई हारे, इससे कुछ लेना देना नहीं है। कांगड़ा जिला से लगभग 28041 सेना के जवानों को बैलेट पेपर भेजे गए थे, लेकिन अभी तक मात्र 1108 के करीब ही जवानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य सभी ने नेताओं से किनारा करते हुए मतदान में अपनी भागेदारी नहीं निभाई है। इस बात को जो भी सुन रहा है, वह हैरान हो कर पूछ रहा है कि क्या यह बात सच्ची है। कुछ विधानसभा हलकों का तो ऐसा हाल है, जहां एक भी जवान ने वोट नहीं डाला है। विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए सेना के जवानों ने अधिक रुचि नहीं दिखाई है। सेना के जवानों की बेरुखी से प्रशासन सहित आम जनमानस भी हैरत में है कि हजारों जवानों में से मात्र सैकड़ों ने ही मतदान किया। उनमें भी कुछ विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां एक भी जवान ने नेताओं की हार-जीत को तवज्जो नहीं दी है। फौजियों को भेजे बैलेट पेपरों और वापस पहुंचे पोस्टल बैलेट पेपरों पर नजर दौड़ाएं तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 2082 पोस्टल बैलेट पेपर आर्मी के जवानों को भेजे गए थे। इनमें से मात्र 90 जवानों ने ही मतदान किया है। आरक्षित इंदौरा क्षेत्र में 1525 में से 108 जवानों ने वोट डाले हैं। फतेहपुर में 1840 में से 168 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जवाली विस क्षेत्र में 1687 जवानों में से 205 ने वोट डाले हैं। देहरा में 2089 में से मात्र 15 ने ही वोट डाले हैं। जसवां-परागपुर में 1508 में से मात्र आठ जवानों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। ज्वालामुखी हलके के 1696 में से 13 जवानों ने वोट डाले हैं। आरक्षित विस क्षेत्र जयसिंहपुर में 2487 में मात्र 28 वोट पड़े हैं। सुलाह के 2906 जवानों में से किसी भी ने मतदान नहीं किया है। नगरोटा बगवां के 1736 जवानों का भी यही हाल है। यहां भी किसी ने वोट नहीं डाला है। कांगड़ा हलके के 1009 जवानों में से किसी ने भी वोट नहीं डाला है। शाहपुर के 2217 जवानों में से 294 ने मतदान किया है। धर्मशाला के 1609 में से 149 जवानों ने वोट डाले हैं। पालमपुर के 1731 में से किसी ने भी वोट नहीं डाला है। आरक्षित क्षेत्र बैजनाथ के 1909 जवानों में से मात्र 30 ने वोट डाले हैं। हालांकि अभी कुछ बैलेट पेपर वापस आने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केआर भारती का कहना है कि जवानों की मतदान प्रतिशतता कम आंकी जा रही है, लेकिन अभी डाकघरों से बैलेट पेपर पहुंचने की प्रक्रिया चल रही है।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD