Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बस्सी, सरहिंद, खेड़ी, भामियां, कोटला और गोबिंदगढ़ डिस्ट्रिब्यूटरी माइनरों के पक्का होने से 173 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Rupinder Singh Happy, Bassi Pathana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

खमाणों/बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब , 28 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:34 IST

पंजाब के जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा क्षेत्र बस्सी पठाना के गांव खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की लागत से तैयार सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 173 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि ये परियोजनाएं किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य नहरी जल के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देना तथा भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट को रोकना है।

उन्होंने बताया कि माइनरों के पक्का होने से पहले लगभग 24 हजार एकड़ भूमि को नहरी पानी उपलब्ध हो रहा था, जबकि अब यह बढ़कर 37 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे किसानों के खेतों तक सीधे सिंचाई का पानी उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भूजल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यापक योजना तैयार की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस्सी, सरहिंद, खेड़ी, भामियां, कोटला तथा गोबिंदगढ़ डिस्ट्रिब्यूटरी माइनरों के अंतर्गत 82.76 किलोमीटर नहरों को पक्का करने तथा 58.85 किलोमीटर पाइपलाइन एवं खालों का निर्माण कार्य पूरा होने से पानी और बिजली दोनों की बचत होगी। 

साथ ही किसानों की ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम होगी और सिंचाई की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जल संसाधनों के मुद्दे पर केवल राजनीति की और पंजाब के हिस्से के पानी की रक्षा करने में विफल रहीं। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ नहरी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए ठोस और दूरदर्शी कदम उठाए हैं, ताकि किसानों को लंबे समय तक भरोसेमंद एवं टिकाऊ सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इससे पूर्व बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि नहरी ढांचे के आधुनिकीकरण के माध्यम से प्रत्येक खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विधायक ने कहा कि बस्सी पठाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के गांवों को भी शहरों के समान आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Rupinder Singh Happy , Bassi Pathana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD