Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

सीमा पुनिया: डिस्कस थ्रो की दिग्गज, एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता

Sports News, Discus Thrower, Seema Punia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:10 IST

भारतीय एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो की बात हो और सीमा पुनिया का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। 27 जुलाई 1983 को हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गांव में जन्मी सीमा ने अपने लंबे करियर में देश को कई अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाए हैं। 

सीमा ने 11 वर्ष की उम्र में हर्डल्स और लॉन्ग जंप से अपने खेल करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने डिस्कस थ्रो को अपना मुख्य इवेंट बनाया। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। सीमा ने 2000 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी थी। 

उस समय उन्हें 'मिलेनियम चाइल्ड' का उपनाम भी मिला। हालांकि, प्रतियोगिता के बाद स्यूडोएफेड्रिन के लिए उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उनसे स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया। उस समय लागू नियमों के तहत उन्हें सार्वजनिक चेतावनी दी गई। इस झटके के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और 2002 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शानदार वापसी की।

सीमा ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के लिए हरियाणा सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित 'भीम अवॉर्ड' से सम्मानित किया। उसी वर्ष एशियन गेम्स से पहले स्टेरॉयड (स्टेनोजोलोल) टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण विवाद भी हुआ। राष्ट्रीय महासंघ ने उन्हें खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन उन्होंने स्वयं एशियन गेम्स से हटने का फैसला किया।

2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2012 लंदन ओलंपिक में वह फाइनल तक पहुंचीं और 12वें स्थान पर रहीं। उनके करियर का सबसे यादगार वर्ष 2014 रहा, जब उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक और इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचा।

सीमा पुनिया का करियर संघर्ष, वापसी और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिसाल है। विवादों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया और भारत की सबसे सफल महिला डिस्कस थ्रो खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई।  

 

Tags: Sports News , Discus Thrower , Seema Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD