Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

'मैंने गलतियों को सुधारा, अब परिणाम दिख रहे हैं': रवि बिश्नोई

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravi Bishnoi, Harare
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:02 IST

भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपने रन-अप से जुड़ी कमियों पर काम करने का फायदा अब मैदान पर नजर आ रहा है। 

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इसमें बिश्नोई का अहम योगदान रहा। तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 6 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर बिश्नोई को अपनी गेंदबाजी में कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उनकी तीन बैक-फुट नो-बॉल ने टीम को नुकसान पहुंचाया था और उन्हें 60 रन देने पड़े थे। इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी की कमजोरियों को पहचानते हुए उनमें सुधार करने पर ध्यान दिया।

बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने साईराज बहुतुले और सुनील जोशी जैसे अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में अपने रन-अप पर काफी काम किया। उनका रन-अप पहले सही दिशा में नहीं जा रहा था, जिसकी वजह से गेंदबाजी में नियंत्रण प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कहा कि कोचों ने उन्हें जरूरी बदलाव समझाए और उन्हें सुधार करने में काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा, "मैंने उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें सुधार की जरूरत थी क्योंकि मेरी गेंदबाजी में कुछ गलतियां थीं। मैंने उन पर मेहनत की और अब उसके नतीजे दिखाई दे रहे हैं। मुझे कोचों से काफी समर्थन मिला। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे किन चीजों पर ध्यान देना है।"

बिश्नोई ने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह अपनी सामान्य लाइन से थोड़ा ज्यादा बाहर जा रहे थे। आमतौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन उस मैच में दुर्भाग्य से यही समस्या बार-बार हुई। हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिचों पर जहां स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा टर्न नहीं मिल रहा था, वहां बिश्नोई ने अपनी स्किल का प्रदर्शन करते हुए विकेट निकाला।  

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उनकी सीधी और तेज गेंदें बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती हैं। बड़े मैदानों को भी उन्होंने गेंदबाजों के लिए फायदेमंद बताया, क्योंकि वहां बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता।

बिश्नोई के लिए यह दौरा आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने अपनी तकनीकी कमियों को दूर कर प्रभावशाली गेंदबाजी की। बिश्नोई इस सीरीज में भारत के मुख्य स्पिनर थे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravi Bishnoi , Harare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD