Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतना सपना सच होने जैसा: वैभव सूर्यवंशी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Vaibhav Sooryavanshi, Harare
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:04 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। 

वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है। सूर्यवंशी ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा पल है। अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं।" वैभव ने कहा, "हरारे पहुंचने के बाद दो या तीन दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही। 

मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है। सभी ने मेरा साथ दिया—कप्तान, कोच, सभी—इसलिए मैं बहुत खुश हूं।" बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मेरा खेल वैसा ही है जैसा मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं। मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था। 

तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को और बड़ा बनाना चाहता था। यही मेरा एकमात्र तरीका था। मैं अभ्यास सत्र में, जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।"

सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। यह उनका पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी था। इस युवा बल्लेबाज ने पहले मैच में 19 गेंदों पर 50 और दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी। 

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा, ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Vaibhav Sooryavanshi , Harare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD