Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

पंजाब को शिक्षा में 27 से नंबर 1 पर लाए, भाजपा इसी काम पर कलंक लगाने की कोशिश कर रही- अरविंद केजरीवाल

10 साल दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार रही और 5 साल से पंजाब में है, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुुए- केजरीवाल

Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 18:10 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रही भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में 27वें नंबर से नंबर-1 पर ला खड़ा किया। ‘‘आप’’ सरकार के इसी शानदार काम को भाजपा कलंकित करने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 10 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही और 5 साल से पंजाब में है, लेकिन आज तक एक भी पेपर लीक नहीं हुुए। जबकि भाजपा की जहां-जहां सरकार हैं, वहां लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा को अपनी यही नाकामी बुरी तरह से चुभ रही है। 

सच तो ये है कि इनके पास पंजाब में कुछ कहने के लिए नहीं हैं। इसलिए पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली स्थित ‘‘आप’’ मुख्यालय पर सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रही भाजपा को आड़े हाथ लिया। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि 10 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। 5 साल से पंजाब में हमारी सरकार है, वहां भी एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। यह बात इनको बहुत बुरी तरह से चुभ रही है। यह पूरे देश के सामने है कि भाजपा के हर राज्य के अंदर पेपर लीक हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार बनी, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जिस पेपर के बारे में आरोप लगाया जा रहा है, उसमें दो सेंटर के अंदर कुछ बच्चे स्मार्ट पेन लेकर अंदर चले गए थे। स्मार्ट पेन के जरिए उन्होंने पेपर की स्कैनिंग करके फोटो बाहर भेजने की कोशिश की, ताकि बाहर से उनके उत्तर आ सकें। 

उन्होंने नकल करने की कोशिश की थी। वे 10-11 बच्चे जो भी थे, वे उसी समय वहीं पकड़े गए। कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। ये लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हो गया, क्योंकि इनके पास कुछ कहने को नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जब 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो उससे पहले वाले साल में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें नंबर पर था। 

आज पंजाब केरल को पीछे छोड़कर नंबर वन पर आ गया है। पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में जो शानदार काम हुआ है, उसको कलंकित करने और उस पर गलत आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है।

आश्वासन के बाद भी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से साफ, केंद्र सरकार झूठी है- केजरीवाल

केंद्र सरकार की तरफ से छात्रों पर कार्रवाई न होने के आश्वासन के बावजूद बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पुलिस की कार्रवाई के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह से अपने ही लोगों के ऊपर एक्शन लेना सही नहीं है। खासकर जब पूरे देश के सामने सरकार ने यह वादा किया था कि हम छात्रों पर कोई एक्शन नहीं लेंगे। 

लेकिन अब छात्रों के ऊपर पुलिस कार्रवाई की जा रही है, मुकदमे किए जा रहे हैं और लाठीचार्ज किया जा रहा है। इससे तो यही लगता है कि यह सरकार झूठी है। जो भी बोलती है, अपनी बात पर कायम नहीं रहती है।

प्रधानमंत्री की पेपर लीक रोकने नीयत ही नहीं, कड़े कानून बनाने से भी कुछ नहीं होगा- केजरीवाल

पेपर लीक पर बिल लाए जाने और कड़े कानून बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले चार-पांच साल के बयान उठाकर सोशल मीडिया पर खूब चल रहे हैं। दो साल पहले प्रधानमंत्री ने संसद में बोला था कि हम पहले ही कड़े कानून बना चुके हैं। 

फिर 2024 में पेपर लीक के मास्टरमाइंड को इन्होंने बड़े तामझाम के साथ गिरफ्तार करवाया। गिरफ्तार कराने के 3 महीने में ही उसको बेल करा दी और अब पिछले हफ्ते सीबीआई ने क्लीन चिट देकर उसका मुकदमा वापस ले लिया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने की सरकार और प्रधानमंत्री की नीयत ही नहीं है। 

जब पेपर लीक माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की इनकी नीयत ही नहीं है, तो जो मर्जी कानून बना लो, कानून बनाने से क्या होता है? अगर कार्रवाई करने की नीयत होती तो पहले से ही कई कानून बने हैं। उन कानूनों के तहत पेपर लीक करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है और सजा दिलाई जा सकती है। 

फिर भी कड़े कानून और बनते हैं, तो आम आदमी पार्टी उसका स्वागत करती है। लेकिन पेपर लीक माफिया को पकड़कर जेल में डालने की और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की पहले नीयत होनी चाहिए।

 

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD