Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार के लिए विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

 

मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों? अरविंद केजटिवल

गुरुवार को ही आपका आश्वासन खोखला साबित हो गया, जब सीबीआई ने 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को निर्दोष बता दिया अरविंद केजटिवल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:35 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजटिवल ने प्रधानमंत्री की ओर से पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए संसद में कानून लाने के आश्वासन को पूरी तरफ खोखला और झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का मोदी जी का दिया गया आश्वासन कितना खोखला है, ये गुरुवार को ख़ुद ही साबित हो गया।

जब 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। उन्होंने पीएम से कहा कि अगर ऐसी ही जांच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने हैं, तो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का नाटक क्यों? मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार रात 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने एक वीडियो जारी करके पूरे देश से कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के वास्ते सोमवार को संसद में एक कानून लाया जाएगा।

प्रधानमंत्री जी का यह आश्वासन कितना खोखला और झूठा है, यह गुरुवार को ही साबित हो गया। 2024 में जब नीट का पेपर लीक हुआ था, उस वक्त इन्होंने कहा था कि संजीव मुखिया नाम का एक आदमी इसका मास्टरमाइंड है। सरकार ने खूब तामझाम के साथ उसे गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी के 3 महीने के अंदर ही सरकार ने उसे बेल दिला दी और वह जेल से बाहर आ गया।

उस पर मुकदमा चलने लगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पीटीआई की खबर आई कि सीबीआई ने कोर्ट में बोला है कि संजीव मुखिया निर्दोष है। सीबीआई ने कहा कि संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उसे छोड़ दिया जाए। अगर सीबीआई के हिसाब से संजीव मुखिया मास्टरमाइंड नहीं है, तो फिर मास्टरमाइंड कौन है?

सीबीआई ने किसी मास्टरमाइंड का नाम नहीं बताया। इसका मतलब है कि 2024 का जो पेपर लीक हुआ, उसे किसी ने लीक ही नहीं किया। क्या आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इस तरह से काम करेंगे? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट करके भी कहा था कि मैं फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाऊंगा और महज कुछ घंटों बाद, 1:30 बजे पीटीआई की खबर आ गई कि सीबीआई ने मास्टरमाइंड को छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री जी, अगर आपकी सीबीआई कोर्ट में सबूत ही पेश नहीं करेगी, तो इन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अहमियत ही क्या है? आप पेपर लीक माफिया को क्यों बचाना चाहते हैं? आप देश को इस तरह के झूठे और खोखले आश्वासन क्यों दे रहे हैं? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश का युवा पीड़ित है। बच्चों ने आत्महत्याएं कर ली हैं और आप इस तरह के खोखले वादे कर रहे हैं।

क्या आपने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम उठाया है कि अगले साल नीट का पेपर लीक न हो? कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बार पेपर लीक हुआ, कई बच्चों ने आत्महत्या की। अगली बार पेपर फिर लीक होगा और आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाते घूम रहे हैं। इन फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या होगा? अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तो पहले से ही पॉक्सो और रेप मामलों के लिए बने हुए हैं, लेकिन वहां भी सालों-साल लग जाते हैं।

प्रधानमंत्री जी, अगर आपको पेपर लीक माफिया के मास्टरमाइंड को छुड़ाना ही है, अगर आपको सबूत इकट्ठे ही नहीं करने हैं, जांच ही नहीं करनी है, उन्हें बेल ही दिलवानी है और जेल से ही छुड़वाना है, तो ये फास्ट ट्रैक कोर्ट आखिर क्या करेंगे? प्रधानमंत्री जी, आपकी नीयत में ही खोट है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD