Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Ghanshyam Dass Arora, Kanwar Pal Gurjar, Yamunanagar, Shyam Singh Rana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

यमुनानगर , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 15:01 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं। युवा केवल वर्तमान नहीं होते बल्कि भविष्य के निर्माता होते हैं, यदि युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरी झंडी दिखाते हुए दौड़ का आगाज किया। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वालों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यमुनानगर का युवा, बच्चे, बेटियां,बुजुर्ग व महिलाएं नशे से जंग यमुनानगर के संग का नारा बुलंद करते हुए उनके साथ खड़े हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन कोई साधारण आयोजन नहीं है, बल्कि यह दौड़ हरियाणा के युवाओं के संकल्प और सरकार व संस्कार का उत्सव है। 

आज यहां से दो रास्तों के बीच मुकाबला होना है एक रास्ता जो जीवन की ओर जाता है और दूसरा रास्ता बर्बादी की ओर जाता है, एक रास्ता जो खेल की ओर जाता है, दूसरा रास्ता अंधेरे की ओर जाता है। उन्होंने कहा कि एक रास्ता भविष्य बनाता है तो दूसरा भविष्य छिन लेता है। इसलिए उनका विश्वास है कि हरियाणा के युवा, यमुनानगर के युवा सही रास्ता, विकास व स्वास्थ्य का रास्ता चुनेगें।

उन्होंने कहा कि आज यमुनानगर की युवा शक्ति ने यह तय किया है कि हम दौड़ेगे, लेकिन नशे की ओर नहीं बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने सपने साकार करने के लिए। यह दौड़ 5 किलोमीटर-10 किलोमीटर की दौड़ नहीं बल्कि उस सामाजिक बुराई नशे के खिलाफ ऐसा जनजागरण अभियान है जिसकी आवाज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया ने योग के महत्व को जाना और परिणामस्वरूप पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज हमारे युवा नशे से जंग-यमुनानगर के संग दौड़ में भाग ले रहे हैं, यह कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत बहुत बड़ा आउटरीच कार्यक्रम भी है। 

मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे युवाओं के साथ इस प्रकार की दौड़ में भाग अवश्य लें। भागदौड की जिन्दगी में बच्चों से चर्चा करें, उनसे बातचीत अवश्य करें, क्योंकि अकेलापन ही व्यक्ति को नशे जैसी बुराई की ओर लेकर जाता है। बच्चों को नशे की ओर नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और फिटनेस की ओर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का युवां देश की रक्षा वीर सैनिक बनकर कर रहा है। हरियाणा के युवा ओलंपिक, पैरालंपिक, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेलों में देश में सबसे अधिक पदक जीतकर देश का झंडा ऊंचा करके सबसे आगे चलता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ व युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें नशे जैसी बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना होगा।

*दौड़ विजेताओं को सम्मानित भी किया*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग से महेंद्रगढ़ के मोहित को प्रथम पुरस्कार यानि एक लाख रुपये, द्वितीय सत्यम को 75 हजार रुपये व उत्तर प्रदेश के सचिन यादव को 51 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रदान किया। 

वहीं, महिला वर्ग में सोनीपत की भारती को एक लाख रुपये प्रथम, भिवानी की सोनिका को 75 हजार रुपये द्वितीय व लखनऊ उत्तर प्रदेश की शशि लता को 51 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इस दौड़ में पानीपत निवासी 73 वर्षीय त्रिलोकी नाथ ने भाग लिया और 10 किलोमीटर की दौड़ पूर्ण करने पर उन्हें विशेष श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इस दौड़ के लिए यमुनानगर के साथ साथ हरियाणा के सीमावर्ती राज्यों के लगभग सवा लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। दौड़ में अनुमानित 70 हजार लोगों ने शिरकत की जो कि एक कीर्तिमान है। इस दौरान कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच) श्री पंकज नैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर,जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल सहित गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Ghanshyam Dass Arora , Kanwar Pal Gurjar , Yamunanagar , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD