Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क स्थापित हो रहा है: दलवीर सिंह ढिल्लों

Dalvir Singh Dhillon, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Aam Aadmi Clinics, Aam Aadmi Mohalla Clinics
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 16:14 IST

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके घरों के निकट निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज गांव बमाल और दुगनी में नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव ला रही है। 

राज्यभर में 100 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाने के साथ अब पूरे पंजाब में संचालित क्लीनिकों की कुल संख्या 1,090 हो गई है। सरकार द्वारा जारी 'स्वास्थ्य क्रांति' के तहत यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे पंजाब के निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क को और अधिक मजबूती मिली है।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में अब तक ओपीडी में 5.90 करोड़ से अधिक लोग उपचार के लिए आ चुके हैं तथा 3.43 करोड़ से अधिक निःशुल्क लैब टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' तथा आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे में किए गए बड़े निवेशों के साथ-साथ इस पहल ने पूरे पंजाब में लोगों की किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को नई दिशा दी है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां तथा लैब जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोगों के उपचार पर होने वाला खर्च काफी कम हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन क्लीनिकों में उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, ट्रेड विंग हलका धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह बमाल, सरपंच असगर खान (दुगनी), खालिद खान (दुगनी) एवं समस्त पंचायत, सरपंच अमृतपाल सिंह घनौरी कलां, सरपंच जगतार सिंह बमाल, जसविंदर सिंह बमाल तथा आप नेता जगतार सिंह बागड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Aam Aadmi Clinics , Aam Aadmi Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD