Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

लाडवा विधानसभा क्षेत्र के धनौरा जाटान बूथ पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लाडवा , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 15:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए हुनरमंद लोगों के कौशल को मन की बात कार्यक्रम के दौरान सांझा किया। प्रधानमंत्री हर महीने मन की बात की कार्यक्रम में ऐसे लोगों के कौशल को सांझा करते है, जो दूसरे लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार शुरु करने का हौंसला देते है। यह कदम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के आईजीएन कॉलेज में स्थित धनौरा जाटान बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नागरिकों के साथ सुना। इसके उपरांत उन्होंने नागरिकों से इस विषय पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधे रोपित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि परिवार में किसी खुशी के मौके जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ इत्यादि पर पौधा रोपित जरूर करे।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, एडीसी श्री विवेक आर्य, एसडीएम श्री अनुभव मेहता, चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरमैन श्री गुरनाम सैनी, श्री रविंद्र सांगवान, जिलाध्यक्ष श्री रमेश सैनी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD