Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा

विधायक ने शेरगढ़ स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 18:30 IST

पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ में ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच सोहन लाल, पंच रजिंदर, परमजीत कौर, वाइस चेयरमैन हरदीप कौर, यूथ कोऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD