Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

अंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत एक दिवसीय अन्त्योदय मेला आयोजित

Manohar Lal Khattar, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 15:08 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिले और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 प्रथम चरण के तहत आयोजित एक दिवसीय अन्त्योदय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उपरांत बोल रहे थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से मेले में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की। मेले में बड़ी संख्या में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना।उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, मौके पर आवेदन करने की सुविधा तथा पात्रता अनुसार लाभ उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब सरकारी सेवाएं स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचती हैं, तभी सुशासन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD