Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए

साइबर अपराध से निपटने में हरियाणा बना देश का अग्रणी राज्य

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Haryana Administration, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:50 IST

साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए हरियाणा देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। साइबर ठगी के पीड़ितों को धनवापसी तथा अंतरराज्यीय समन्वय के मामलों में राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर रहा है।इन उपलब्धियों की जानकारी आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई प्रगति बैठक में की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 22 जुलाई, 2026 तक प्राप्त 14,731 साइबर अपराध मामलों में हरियाणा ने 38 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों को धनवापसी के आदेश जारी किए हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 8 प्रतिशत है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा विकसित मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) के माध्यम से अब तक 2.51 करोड़ रुपये की राशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर), सुश्री चारू बाली ने बताया कि अंतरराज्यीय समन्वय के क्षेत्र में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। समन्वय पोर्टल के माध्यम से अन्य राज्यों से प्राप्त 9,437 सहायता अनुरोधों में से 9,156 मामलों का निस्तारण किया गया, जो 97 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर दर्शाता है। यह अंतरराज्यीय साइबर अपराधों की जांच में हरियाणा पुलिस की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि 25 जून, 2026 से ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था लागू होने के बाद डायल-1930 हेल्पलाइन पर एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी से संबंधित सभी शिकायतों को स्वतः ई-जीरो एफआईआर में परिवर्तित कर संबंधित साइबर पुलिस थाने को भेजा जा रहा है। अब तक 233 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 204 को नियमित एफआईआर में परिवर्तित कर जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य में अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाने की कार्रवाई में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। सहयोग पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2025 में 5,169 अवैध यूआरएल हटाए गए थे, जबकि 1 जनवरी से 22 जुलाई, 2026 के बीच ही 15,853 यूआरएल हटाए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री मयंक गुप्ता ने बताया कि शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) पर प्राप्त 897 अनुरोधों में से 764 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष 133 मामले निर्धारित 15 दिन की समय-सीमा के भीतर लंबित हैं। वर्तमान में कोई भी शिकायत निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित नहीं है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में स्थापित राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र का इस वर्ष व्यापक विस्तार किया गया है। इसमें सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, ओसीडब्ल्यूसी यूनिट, क्रिएटिव अवेयरनेस यूनिट, एआई इंटीग्रेशन सेल तथा सीक्रेट सेल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नीति प्रभाग, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) प्रभाग, डार्क वेब, वर्चुअल डिजिटल एसेट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित विशेष प्रभाग स्थापित किए जाने की भी योजना है।

समीक्षा में राज्य के एकमात्र साइबर क्राइम हॉटस्पॉट नूंह में की गई कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। जनवरी 2025 से 22 जुलाई, 2026 के बीच पुलिस ने 491 स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) एफआईआर दर्ज कीं, 949 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा 772 मोबाइल फोन और 1,481 सिम कार्ड बरामद किए। इसी अवधि में मोबाइल ब्लॉकिंग यूनिट ने प्रतिबिंब पोर्टल, टॉवर डंप, आईएमईआई लिंकिंग और लोकेशन डेटा की सहायता से 55,323 मोबाइल नंबर तथा उनसे जुड़े 25,202 आईएमईआई को भी ब्लॉक किया।

क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच साईट्रेन पोर्टल के माध्यम से 4,670 पुलिस कर्मियों तथा हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 5,454 पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध जांच का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 675 प्रशिक्षित पुलिस कर्मी वर्तमान में प्रदेशभर में साइबर अपराध की जांच में तैनात हैं।

साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जनवरी से जून 2026 के दौरान 1,322 सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 3.14 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। ये कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, बस अड्डों, बाजारों और सार्वजनिक पार्कों में आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया अभियानों तथा मुद्रित प्रचार सामग्री के माध्यम से भी नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Haryana Administration , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD