Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में भारतीय प्रवासियों के साथ 'चीयर फॉर भारत' साइकिल रेस पहल का नेतृत्व किया और फिटनेस के वैश्विक संदेश को सुदृढ़ किया

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा- साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य, हमारे पर्यावरण और हमारे ग्रह की रक्षा में सहायक हो सकता है

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Glasgow, Scotland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्लासगो , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:06 IST

केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय प्रवासि‍यों के साथ एक साइकिल रैली में भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य 'चीयर फॉर भारत' पहल के तहत फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और सामुदायिक भागीदारी के संदेश को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय दल का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने शारीरिक गतिविधि को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह पहल, भारत सरकार के सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और खेल एवं फिटनेस की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से भारतीय प्रवासी भारतीयों के साथ आपसी जुड़ाव को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। डॉ. मांडविया ने रेस के दौरान प्रतिभागियों से बातचीत की और फिट इंडिया मु‍हि‍म के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रति उनके उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ग्लासगो पहुंचे हैं, और यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय प्रवासी 'चीयर फॉर भारत' पहल के तहत भारतीय दल का समर्थन करने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल रेस ने यह सशक्त वैश्विक संदेश भी दिया कि फिटनेस हर व्यक्ति और हर समाज के लिए आवश्यक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम के विजन को याद करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रवासियों की उत्साही भागीदारी इस आंदोलन के साथ उनके निरंतर जुड़ाव और विश्व भर में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ. मांडविया ने इस बात पर भी बल दिया कि एक विकसित राष्ट्र का निर्माण स्वस्थ नागरिकों की नींव पर ही हो सकता है।

उन्‍होंने सभी भारतीयों से फिट इंडिया मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लेने और विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि साइकिल चलाना फिटनेस को बढ़ावा देकर, प्रदूषण को कम करके और यातायात की भीड़ को कम करके कई समकालीन चुनौतियों का समाधान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, "इस साइकिल रेस पहल के माध्यम से हम दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य, हमारे पर्यावरण और पृथ्‍वी की रक्षा करने में सहायक हो सकता है।" डॉ. मांडविया राष्ट्रमंडल खेल 2026 के अवसर पर ग्लासगो में हैं। वे भारतीय एथलीटों, अधिकारियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इससे खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और एक स्वस्थ भारत की परिकल्पना की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों का पता चलता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Glasgow , Scotland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD