Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया

डॉ. मांडविया ने अहमदाबाद में ऐतिहासिक 2030 शताब्दी राष्ट्रएमंडल खेल की मेजबानी के लिए भारत की तैयारियों से अवगत कराया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Glasgow, Scotland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्लासगो , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:06 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्‍ट्रमंडल देशों के खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कोऑपरेशन के लिए एक मजबूत, संदस्‍यों द्वारा संचालित ढांचा बनाने की अपील की।‘साथ मिलकर काम करने की पुनर्परिकल्‍पना: खेल को लेकर राष्‍ट्रमंडल देशों के बीच सहयोग को मजबूती’ पर मुख्य भाषण देते हुए, डॉ. मांडविया ने पूरे राष्‍ट्रमंडल में खेल शासन, एथलीटों के कल्‍याण और संस्‍थागत‍ क्षमता में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के विजन के बारे में बताया।

राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए श्री मांडविया ने कहा कि देश अहमदाबाद में 2030 के शताब्दी राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने की तैयारी में जुटा है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हमने 2047 तक विकसित भारत के लिए एक विजन तय किया है और खेल इस रोडमैप का एक ज़रूरी हिस्सा है।

2030 शताब्दी राष्‍ट्रमंडल खेलों और अहमदाबाद में 13वीं राष्‍ट्रमंडल देशों के खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के तौर पर, हम एक शानदार खेल आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए एक स्थायी संस्थागत विरासत भी कायम करेंगे।” डॉ. मांडविया ने शासन संबंधी सुधारों, मजबूत एंटी-डोपिंग फ्रेमवर्क और खेलो इंडिया, फिट इंडिया और अस्मिता लीग जैसी प्रमुख पहलों के बारे में भी बताया, जो जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखार रही हैं, खेलों में महिलाओं की अधिक भागीदारी को सशक्त बना रही हैं और पूरे देश में एक जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।

उन्होंने मंत्रियों के फैसलों को क्रियान्‍वयन में बदलने के लिए एक वार्षिक प्लेटफॉर्म के तौर पर कॉमनवेल्थ स्पोर्ट कोऑर्डिनेशन फोरम बनाने के लिए भारत का पुरजोर समर्थन जताया। साथ ही, ज्ञान साझाकरण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सदस्‍य देशों के नेतृत्व वाले कॉमनवेल्थ सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के एक नेटवर्क के लिए भी उन्होंने भारत का समर्थन दोहराया।

उन्होंने कहा, "भारत को 2030 तक बैठकों के आयोजन, तकनीकी कार्यशालाओं और क्षेत्रीय परामर्शी कार्यक्रम की मेजबानी करने में खुशी होगी।" श्री मांडविया ने कहा कि प्रस्तावित सदस्य देशों के नेतृत्व वाला तरीका खेल शासन में भारत के अपने सुधारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "पिछले साल, हमने राष्‍ट्रीय खेल संगठनों में उत्‍तरदायित्‍व, पेशेवर शासन और एथलीटों के कल्‍याण पर जोर देने के लिए राष्‍ट्रीय खेल शासन अधिनियम लागू किया।"

डॉ. मांडविया ने 2030 शताब्दी राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की तैयारी की पुष्टि करते हुए कहा कि अहमदाबाद खेलों के ऐतिहासिक, टिकाऊ और यादगार आयोजन को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का विश्‍वस्‍तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन काम के लिए प्रतिबद्धता, एक वैश्विक खेल पावरहाउस के तौर पर भारत की बढ़ती पहचान और बड़े अंतरराष्‍ट्रीय बहुविध खेल आयोजनों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।

उन्होंने प्रस्तावित नेतृत्‍व के मॉडल का भी समर्थन किया, जिसके तहत राष्‍ट्रमंडल देशों के खेल मंत्रियों की बैठक का अगला मेजबान देश अध्‍यक्ष होगा और राष्‍ट्रमंडल खेल के प्रेसिडेंट सह-अध्‍यक्ष होंगे। उन्होंने कहा, "भारत को 2026–2030 साइकिल के लिए सीएबीओएस का चेयरपर्सन बनने पर गर्व होगा।" अपने भाषण का समापन करते हुए, डॉ. मांडविया ने राष्‍ट्रमंडल देशों से साझेदारी पार्टनरशिप को मजबूत करने और ऐसी टिकाऊ संस्‍था बनाने की अपील की जो सामाजिक विकास के लिए खेल की ताकत का इस्तेमाल करे।

उन्होंने कहा, “आइए हम ऐसी संस्‍था बनाएं जो टिकाऊ हो, ऐसे समन्‍वय को मजबूत करें जो परिणामोन्‍मुखी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेल की बदलाव लाने वाली ताकत का इस्तेमाल करे। भारत सुरक्षित, सबको साथ लेकर चलने वाले और समानता आधारित खेल प्रणाली के लिए अपना संकल्‍प दोहराता है और मानवाधिकार का सम्मान करते हैं और सभी के लिए अवसर तैयार करते हैं।”

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Glasgow , Scotland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD