Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

ओडिशा के ढेंकानाल में शादी से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी, पांच की मौत

Tragedy, Road Accident, Dhenkanal, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढेंकानाल , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:01 IST

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

यह हादसा ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होकर युवक लौट रहे थे। वह अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सीधे तालाब में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में सात युवक मौजूद थे।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को जीवित निकाला, लेकिन बाकी पांच युवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाइन, अभिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। इनमें चंद्रकांत स्वाइन, अभिनाश साहू, राकेश साहू और श्रीराम साहू ढेंकानाल जिले के मोतांगा क्षेत्र के बंगुरिसिंह गांव के रहने वाले थे, जबकि अभिजीत साहू सिमिनाई गांव का निवासी था।

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। सभी युवक मोतांगा के बंगुरिसिंह से इंदीपुर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि वाहन तालाब में कैसे गिरा और हादसे की असली वजह क्या थी। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Dhenkanal , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD