Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

कोर स्ट्रेंथ और डाइजेशन को मजबूत बनाना है? रोज करें नौका संचालनासन का अभ्यास

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:00 IST

आधुनिका जीवनशैली, घटती शारीरिक सक्रियता और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत ने हमारी कोर स्ट्रेंथ और पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। ऐसी स्थिति में 'नौका संचालनासन' एक अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास है।'नौका संचालनासन' संस्कृत शब्द है, जो 'नौका' (नाव), 'संचालन' और 'आसान' मुद्रा से मिलकर बना हुआ है।

यह गतिशीलता पर आधारित एक ऐसा आसन है, जो पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाते के साथ शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी करता है। इसे करने के लिए सबसे मैट पर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाकर (दंडासन की मुद्रा में) बैठ जाएं। अपनी मुट्ठी को इस तरह बंद करें जैसे आप नाव का चप्पू पकड़ रहे हों। बाहों को सीधा रखते हुए शरीर को जितना हो सके पीछे की ओर ले जाएं और नाभि पर खिंचाव महसूस करें।

कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों को गोलाकार घुमाते हुए पैरों की उंगलियों की तरफ ले जाएं, ठीक वैसे ही जैसे नाव चलाते समय चप्पू चलाते हैं। इस गोलाकार प्रक्रिया को 8 से 10 बार (चक्र) दोहराएं। इसके बाद, प्रक्रिया को उल्टी दिशा में भी 8 से 10 बार दोहराएं। गर्भवती महिलाओं (विशेषकर दूसरी और तीसरी तिमाही में), स्लिप डिस्क या रीढ़ की गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों, और पेट या कूल्हे की सर्जरी कराने वाले लोगों को इस आसन को करने से बचना चाहिए।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन एक बेहतरीन सूक्ष्म व्यायाम है, जो पूरे शरीर को खींचता, मजबूत बनाता और लचीला करता है। इस अभ्यास से पेट, कमर, पेल्विस, पीठ का निचला हिस्सा, पैर, छाती, कंधे और कूल्हे सक्रिय होते हैं। इससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है, ताकत बढ़ती है और आत्मविश्वास में भी सुधार आता है।

नियमित अभ्यास करने से शरीर अधिक लचीला बनता है और जोड़ों की गति (रेंज ऑफ मोशन) भी बेहतर होती है। इसको करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। साथ ही, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर आ जाते हैं।अगर कोई व्यक्ति अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह आसन आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, तंत्रिका तंत्र शांत रहती है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD