Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Manila
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:56 IST

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने गुरुवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं और आसियान की अध्यक्षता के लिए भारत का पूर्ण समर्थन जारी रखने की बात कही। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। कहा कि उन्हें राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर से मुलाकात कर खुशी हुई।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर तक पहुंचाईं और आसियान की अध्यक्षता के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भारत-फिलीपींस कार्ययोजना 2025-2029 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।"विदेश मंत्री जयशंकर फिलीपींस की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह आसियान ढांचे के तहत आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठकों में भाग ले रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को उन्होंने फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा पी. लाजारो से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के हालिया घटनाक्रमों की समीक्षा की।जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश, शिक्षा, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, क्षमता निर्माण तथा विकास सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो ने भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा, "दोनों देशों ने फिनटेक, व्यापार एवं निवेश, उच्च शिक्षा, दवा उद्योग, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"भारत में फिलीपींस के राजदूत जोसेल एफ. इग्नासियो ने आईएएनएस से बातचीत में जयशंकर की यात्रा को महत्वपूर्ण बताया था। 

उन्होंने कहा, "विदेश मंत्री वर्ष 2022, 2024 और अब 2026 में लगातार फिलीपींस का दौरा कर चुके हैं। इस नियमित संवाद से दोनों देशों के बीच आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा का अवसर मिलता है।"उन्होंने यह भी बताया कि मनीला में आसियान-भारत पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन भी हुआ, जिसे क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Manila

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD