Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार, जिन्हें मिला पहला 'बेस्ट एक्टर' अवॉर्ड

Bengali Cinema, Uttam Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:51 IST

यह कहानी है, अरुण कुमार चटर्जी की, जिन्हें पहचान उत्तम कुमार के नाम से मिली और आगे चलकर महानायक के नाम से मशहूर हुए। ये सिर्फ एक्टर ही नहीं, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और गायक भी रहे। 3 सितंबर 1926 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में जन्मे अरुण कुमार चटर्जी ने भवानीपुर के एक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की लेकिन बदकिस्मती से उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।

उन्होंने शुरुआत में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में काम किया और इसी दौरान थिएटर से जुड़ाव होने लगा। परिवार में थिएटर की रवायत रही, तो उत्तम कुमार ने भी थिएटर की ओर रुख कर लिया। सबसे छोटे भाई तरुण कुमार के नाम से प्रसिद्ध हुए और उन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना दबदबा बनाया। अपने छोटे भाई तरुण कुमार के साथ उत्तम कुमार कई फिल्मों में नजर आए।

बतौर एक्टर उत्तम कुमार की पहली फिल्म 'दृष्टिदान' रही, जो 1948 में आई थी। हालांकि, इसके पहले भी वह एक फिल्म 'मायाडोर' में काम कर चुके थे।करीबन पांच फिल्मों में काम करने के बाद उत्तम कुमार को यह एहसास हुआ कि उनकी सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। इस दौर में उन्होंने अपने नाम कभी अरुण चटर्जी तो कभी अरुण कुमार रखे लेकिन आखिर में वे उत्तम कुमार के नाम से फिल्मों में काम करने लगे।

उत्तम कुमार की जिंदगी से जुड़े किस्सों में एक किस्सा यह भी शामिल है, जब लोग उन्हें 'फ्लॉप मास्टर जनरल' कहने लगे थे। जब ये स्टूडियो में पहुंचते थे, लोग इनका मजाक उड़ाया करते थे। इससे उनकी लोकप्रियता और आत्मविश्वास को जबरदस्त झटका लगा। ये इतने नाउम्मीद हो गए कि सिनेमा छोड़ने के विचार उनके मन में आने लगे थे।

हालांकि, तब तक इनकी शादी गौरी चटर्जी से हो चुकी थी। किस्मत ने बाजी पलटी और फिर एमपी स्टूडियो ने उन्हें तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रख लिया। कहा जाता है कि फिल्म 'बासु परिवार' ने उत्तम कुमार के डूबते करियर को बचाया। हालांकि, इसके बाद आई फिल्म ने सब कुछ पलटकर रख दिया। ये फिल्म थी 'अग्निपरीक्षा', जिसमें उत्तम कुमार सफल साबित हुए।

यहां से ही उनके एक अनोखे रोमांटिक दौर की शुरुआत हुई। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक बनी। दोनों ने पहली बार 'साढ़े चौहत्तर' में काम किया, जो 1953 में आई थी। उन्होंने लगभग 30 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 29 सुपरहिट रहीं।उन्होंने बड़े अनोखे और नए निर्देशकों के साथ काम किया।

इसी दौर में एक ऐसी टीम बनकर उभर रही थी, जो मॉडर्न सिनेमा में गहरी छाप छोड़ने वाली थी। इनमें हेमंत मुखर्जी का नाम था, तो वहीं अनिल बागचीर, सुधीन दासगुप्ता और सलिल चौधरी भी रहे। उत्तम कुमार बड़ी आसानी से कोई भी किरदार निभा लेते थे। जब इनका चेहरा सिल्वर स्क्रीन पर आता, तो सब मंत्रमुग्ध हो जाते।

तीन दशक तक उत्तम कुमार बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार बने रहे। अपने अभिनय को लगातार सुधारने के लिए वे थिएटर में भी लगे रहे। बंगाली सिनेमा के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया था और 15 फिल्मों में अपना किरदार निभाया था। जब भारत सरकार ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी बनाई, तब उत्तम कुमार पहले अभिनेता थे, जिन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

1967 में आई 'एंटनी फिरंगी' और 'चिड़ियाखाना' के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिले।उत्तम कुमार का निधन 24 जुलाई 1980 को हुआ। फिल्म 'ओगो बंधु सुंदरी' की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

 

Tags: Bengali Cinema , Uttam Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD