Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

 

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

23 अन्य गांवों को मिलेगा नहरी पानी, 13,461 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र को होगा बड़ा लाभ : बरिंदर कुमार गोयल

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Tapa, Labh Singh Ugoke, Bhadaur, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तपा/भदौड़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:33 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों को 7,200 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी है, ताकि किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो सके और पंजाब की कृषि को अधिक समृद्ध बनाया जा सके।यह बात पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांव संधू कलां में ढपाली सिस्टम के तहत 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना के उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से विधाता, चुंगा, दीना साहिब, भदौड़, पट्टी दीप सिंह, सहेणा, बल्लोके, संधू कलां, नैणेवाल, संधू खुर्द और फूलेवाला सहित 11 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 3,854 एकड़ अतिरिक्त भूमि तक नहरी पानी पहुंचेगा। पहले इस प्रणाली से 5,418 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई होती थी, जो अब बढ़कर 9,272 एकड़ हो जाएगी।

इसके बाद मंत्री गोयल ने गांव भगतपुरा में 45.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कंक्रीट लाइनिंग एवं नहरों के आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के अंतर्गत सहेणा डिस्ट्रीब्यूटरी, दराज माइनर, ढिल्लवां माइनर और सहणा माइनर की कंक्रीट लाइनिंग की गई है, जिससे पट्टी खट्टर, जैमल सिंह वाला, ढिल्लवां पटियाला, ढिल्लवां नाभा, मौड़ पटियाला, मौड़ नाभा, उगोके, दराज, सहणा, बुर्ज फतेहगढ़, पट्टी दराका और भगतपुरा सहित 12 गांवों को लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के तहत सिंचाई का क्षेत्र 16,112.86 एकड़ से बढ़कर 25,720.12 एकड़ हो गया है। इस प्रकार 9,607.26 एकड़ अतिरिक्त भूमि विश्वसनीय नहरी सिंचाई के दायरे में आ गई है।इस अवसर पर विधायक स लाभ सिंह ऊगोके ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ को करोड़ों रुपये की नहरी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से दर्जनों गांवों में पहली बार नहरी पानी पहुंचा है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

गांव संधू कलां और भगतपुरा के लोगों ने खेतों तक नहरी पानी पहुंचने की खुशी में लड्डू बांटे। ग्रामीणों ने बताया कि ढिल्लवां के सभी नौ मोगे चालू हो चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।इस अवसर पर चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके, अमृत ढिल्लवां, निर्भय धौला, नगर परिषद भदौड़ के अध्यक्ष जगदीप जग्गी, एसडीएम तपा आयुष गोयल, जल संसाधन विभाग के एसई अंकित धीर, एक्सईएन जगमीत सिंह, एक्सईएन हर्षांत वर्मा, पार्टी नेता भोला सिंह मास्टर, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Tapa , Labh Singh Ugoke , Bhadaur , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD