Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

 

नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संसद में चर्चा को तैयार तक नहीं है कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:22 IST

प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी ने पेपर  लीक मामलों में दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने तथा जांच कर उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलवाने के आदेश दे दिए हैं। इसके विपरीत विपक्ष इस मामले में युवाओं को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को रोहतक एमडीयू में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने छात्रों के सुरक्षित भविष्य को  सर्वोपरि मानते हुए नीट पेपर लीक मामले सहित अन्य मामलों में कड़ा संज्ञान लिया है, जब कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस विषय पर संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं है। विपक्ष  के पास इस मामले में कोई सकारात्मक सुझाव है तो  वह भी उन्हें केंद्र सरकार को देना चाहिए।  

यूपीए सरकार में भी पेपर लीक के अनेक मामले सामने आए थे लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विगत सरकार ने शिक्षा का  बजट केवल 8225 करोड़ रुपए निर्धारित किया था, जब कि वर्तमान केंद्र सरकार ने इसे  बढ़ाकर एक लाख 39 हजार करोड़ रुपए कर दिया है।मुख्यमंत्री ने पड़ोसी  राज्य पंजाब का हवाला  देते हुए बताया कि वहां एक प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम में गलत नामों के परीक्षार्थियों का चयन कर कैसे उन्हें पास कर दिया गया, जिस रिजल्ट पर हाई कोर्ट ने अब रोक लगा दी है। 

इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने राज्य में पिछले साढे 11 सालों के दौरान  बिना खर्ची और बिना पर्ची के एक लाख 83 हजार  युवाओं को नौकरी  दी है। कांग्रेस  सरकार के समय 86 हजार युवाओं को नौकरी दी गई थी। सरकार ने परीक्षाओं की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हरियाणा  लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक 2021 पारित किया है, जिसमें दो से दस साल तक  की सजा  का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों को छात्रों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए, न कि भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई सुझाव हैं तो उन्हें संसद में रखकर सार्थक चर्चा करनी चाहिए, ताकि परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।  इस मौके पर पूर्व मंत्री  मनीष ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष  रणबीर ढाका, शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन  शंकर लाल  धूपड़  आदि उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD