Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

Rohit Sharma, Sports News, Cricket
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लंदन , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 14:54 IST

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज किया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सभी सवालों के जवाब लॉर्ड्स में बल्ले से दिए।

उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 138 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित की पारी की बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड से मिले 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 360 रनों तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड से तीसरे वनडे में भारत की 27 रनों की हार के बाद गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने रोहित के भविष्य के बारे में कुछ सुना है, तो कप्तान ने कहा कि टीम के अंदर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

गिल ने कहा, "उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में चल रहा है, लेकिन टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।" रोहित ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। गिल के पवेलियन लौटने के बाद रोहित ने विराट कोहली संग मिलकर मोर्चा संभाला और शतकीय साझेदारी निभाई।

रोहित के आगे इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। रोहित की आतिशी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वह टीम को जीत दिलाने में सफल रहेंगे, लेकिन वह जैकब बेथेल की एक गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार की खूब तारीफ की और कहा कि क्रीज पर रोहित का अनुभव उनकी पार्टनरशिप में बहुत अहम था।

भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जिस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ज्यादातर समय मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा होकर बस उनकी बैटिंग देख रहा था। हमारी बातचीत मुख्य रूप से विकेट बचाए रखने के बारे में थी, क्योंकि इतने बड़े स्कोर का पीछा करने का यही एकमात्र तरीका था।"

शुभमन गिल ने आगे कहा, ""पावरप्ले के दौरान, हमने इस बारे में बात की कि क्या हमें गेंदबाजी पर अटैक करना चाहिए या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि नई गेंद के खिलाफ अटैक करना आसान नहीं होता। जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर तेजी लेकर आए, वह शानदार था। एक बार जब वे 60 और 70 के स्कोर पर पहुंच गए, तो उन्हें खेलते हुए देखना वाकई बहुत मजेदार था।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD