Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Kylian Mbappe, New York
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 14:48 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता। एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल और 4 असिस्ट किए।

एम्बाप्पे ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे से पहले विश्व कप में कोई भी खिलाड़ी लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट नहीं जीत सका है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।

मेसी ने इस विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल सका। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी मेसी खिताबी मुकाबले में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को मैच में एक बार भी नहीं भेद सके। तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही मेसी से आगे निकल गए थे।

फीफा विश्व कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड एम्बाप्पे के ही नाम दर्ज हो गया है। वह इस मेगा इवेंट में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी 21 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के साथ ही 16 साल बाद विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया।

दोनों ही टीमों के डिफेंस ने खिताबी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 90 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने गोल करते हुए स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके साथ ही मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप को जीतने का सपना अधूरा रह गया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Kylian Mbappe , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD