Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिकों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 13:11 IST

अपना जीवन दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले एसडीआरएफ, पीएसी व अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए धनराशि की कमी नहीं है। आपदा क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 8 कार्मिकों को सम्मानित किया गया है। आने वाले समय में सभी विभागों को भी इससे जोड़ेंगे। इसके अलावा जान बचाने वाले नाविकों, मानव-वन्य जीव संघर्ष में जीवन बचाने वाले के बारे में भी सोचना है।

सुभाष चंद्र मुख्य आरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी (अयोध्या में सरयू नदी में फंसे श्रद्धालुओं की जान बचाई), शैलेंद्र कुमारआरक्षी, 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी (लखनऊ में हुए अग्निकांड के दौरान बहुमंजिला भवन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला), लालचंद्र यादव (डी दल)टीम प्रभारी (निरीक्षक), राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (आपदा प्रबंधन अभियानों में टीम का साहसिक नेतृत्व), नर्वदेश्वर (डी दल) प्लाटून कमांडर, राज्य आपदा मोचन बल (जीरो ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान टीम प्रभारी की रणनीतियों को धरातल पर लागू किया), महेंद्र यादव व रामजग कुमार मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 32वीं वाहिनी पीएसी (प्रयागराज के अरैल घाट पर यमुना में डूब रही बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया), योगेंद्र प्रसाद चौरसिया अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन विभाग (नोएडा की गारमेंट कंपनी में लगी आग को सूझबूझ से फैलने से रोका), अशोक कुमार फायरमैन, अग्निशमन विभाग (अलीगंज, लखनऊ में हुए अग्निकांड में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, स्वयं घायल होने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया)। 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक यह विश्वास लेकर जीवन जी सके कि संकट की खड़ी में सरकार के साथ वह भी तैयार है। यह नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए। सीएम ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र हर नागरिक के मन में नए विश्वास का जागरण करेगा। 

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD