Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:57 IST

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर हमारी त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है। बाहर निकलते ही सूरज की तेज किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे टैनिंग, रूखापन और त्वचा का रंग फीका पड़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर यूवी किरणें त्वचा के लिए ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती हैं।

यही वजह है कि लोग गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं होता। त्वचा को धूप से बचाने के लिए रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतों को बदलना भी जरूरी होता है। डॉक्टरों के अनुसार, टैनिंग तब होती है जब हमारी त्वचा तेज धूप से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में मेलेनिन बनाने लगती है।

मेलेनिन त्वचा को रंग देने वाला एक प्राकृतिक तत्व है, जो सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है। लेकिन जब धूप ज्यादा तेज हो जाती है और त्वचा लंबे समय तक उसके संपर्क में रहती है, तो त्वचा का रंग गहरा होने लगता है। इसके अलावा, ज्यादा धूप से त्वचा पर समय से पहले उम्र के निशान, झुर्रियां और दाग-धब्बे भी नजर आ सकते हैं।

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। कई लोग घर से निकलते समय आखिरी मिनट पर सनस्क्रीन लगाते हैं, जबकि इसे बाहर जाने से कुछ समय पहले लगाना बेहतर माना जाता है। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं या ज्यादा पसीना आ रहा है, तो कुछ घंटों बाद इसे दोबारा लगाना चाहिए

इसे सिर्फ चेहरे पर नहीं, बल्कि गर्दन, हाथ, कान और पैरों जैसे खुले हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए, क्योंकि ये हिस्से भी धूप से प्रभावित होते हैं। गर्मियों में धूप से बचने का सबसे आसान तरीका है कि तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचा जाए। दिन के बीच के समय यानी दोपहर में सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं। इस समय ज्यादा देर तक बाहर रहने से त्वचा पर टैनिंग और जलन की समस्या बढ़ सकती है।

अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो कोशिश करें कि सीधे धूप में कम रहें और छांव का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा पर पड़ने वाला धूप का असर कम हो सकता है। अक्सर लोग धूप से सिर्फ चेहरे को बचाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन हाथ, गर्दन और पैर भी धूप की चपेट में आते हैं। इसलिए बाहर जाते समय पूरी बांह के हल्के कपड़े पहनना, टोपी लगाना, छाता इस्तेमाल करना या सनग्लास पहनना फायदेमंद हो सकता है।

ये तरीके त्वचा को सीधे सूरज की किरणों से बचाने में मदद करते हैं। त्वचा की अच्छी सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा फल, सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है। तरबूज, खीरा, संतरा और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को जरूरी पोषण देते हैं।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD