Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:27 IST

संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

सर्वदलीय बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा कि संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सरकार ने आज सभी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि वे सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग करें। रिजिजू ने कहा, "संसद सभी की है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को सरकार के कामकाज और विधेयकों पर रचनात्मक चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि संसद जितनी बेहतर तरीके से चलेगी, देश को उतना ही अधिक लाभ मिलेगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि भारत एक संसदीय लोकतंत्र है, जहां निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि सदन में जोरदार बहस होनी चाहिए और हर पार्टी व सदस्य अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

पिछले सत्रों में विपक्ष द्वारा किए गए व्यवधानों का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से किसी को फायदा नहीं होता और जनता भी इसे पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा, "यह साबित हो चुका है कि संसद में व्यवधान पैदा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता। इसलिए सभी दलों से आग्रह है कि वे संसद के सुचारू संचालन में योगदान दें।"

उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनेगी और विपक्ष को भी सरकार का पक्ष सुनना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि व्यवधान से सभी का समय बर्बाद होता है और सरकारी धन का नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक और सरकारी कामकाज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विरोध दर्ज कराने का तरीका बहस होना चाहिए, न कि सदन की कार्यवाही बाधित करना।

सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और विपक्ष से भी इसी तरह की अपेक्षा है। इस बीच, सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें सभी राजनीतिक दलों से दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावी ढंग से चलाने में सहयोग मांगा जाएगा। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD