Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

बकाया बिलों के कारण मृतक देह को वारिसों को न सौंपने वाले अस्पतालों को रोकने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना : पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी

कहा, मानवाधिकार आयोग नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक गारंटियों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

Jitender Singh Shunty, Padma Shri Jitender Singh Shunty, Phillaur, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 10:14 IST

प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पंजाब स्टेट एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आयोग के सदस्य एवं पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने आज डी.आर.पी., डी.ए.वी. सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, फिल्लौर में खुले कैम्प के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को तुरंत निपटारे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

इस मौके पर श्री शंटी ने कहा कि आयोग द्वारा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए पूरे सूबे में ऐसे कैम्प लगाए जा रहे है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों तक ज़मीनी स्तर पर न्याय पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. फिल्लौर दीपक भाटिया और डी.एस.पी. भरत मसीह भी मौजूद थे। महत्वपूर्ण पहलकदमियों पर प्रकाश डालते हुए श्री शंटी ने बताया कि पंजाब सरकार ने आयोग के सुझाव पर नोटिफिकेशन जारी कर अस्पतालों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि बकाया मेडिकल बिल होने के बावजूद वे मृतक देहों को परिवार के सदस्यों को सौंपें।

उन्होंने उल्लेख किया कि ऐसा आदेश जारी करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिससे निचले स्तर तक मानवाधिकारों को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बकाया राशि के भुगतान न होने के कारण मृतक देह न देने वाले किसी भी अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिया कि इन आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अस्पतालों की नियमित जांच की जाए और मृतक के सम्मान को बनाए रखने के लिए मुर्दाघरों में उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बिना किसी खर्च के अंतिम संस्कार संबंधी सुविधा के बारे में भी एडवाइजरी जारी की गई है। पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम को महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए श्री शंटी ने नशों की लत को समाप्त करने के लिए साझा प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।

सब डिवीजन स्तर पर इस संबंध में हुई प्रगति की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. ने बताया कि अब तक फिल्लौर में 687 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 900 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा नशों पर निर्भर करीब 100 लोगों का पुनर्वास करवाया गया है। 

एन.जी.ओ को आयोग की आंखें और कान बताते हुए श्री शंटी ने स्वैच्छिक संस्थाओं को मानवाधिकार उल्लंघनों की पहचान करने और इस संबंध में सूचित करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जालंधर में एनजीओ द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

उन्होंने यह भी बताया कि आयोग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9855475547 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल www.pshrc.net जारी किया गया है, जिस पर मानवाधिकार उल्लंघनों की रिपोर्ट की जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जायज शिकायतों पर दो दिनों में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है, अब आयोग को रोजाना 500 शिकायतें पहुंच रही हैं जबकि पहले इनकी संख्या 40-50 थी। 

उन्होंने आयोग की कोर टीम के बारे में भी बताया, जो मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लोगों की सहायता हेतु विभिन्न मुद्दों पर ज़मीनी स्तर पर काम करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य संरक्षण पहल बताया, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने लोगों को इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध' समन्वयक पंकज भारद्वाज, अजय भील, मोहिंदर कौर कटारिया, जगरिति सिंह, एस.एम.ओ. डा. सुनीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

 

Tags: Jitender Singh Shunty , Padma Shri Jitender Singh Shunty , Phillaur , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD