Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Ashoknagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अशोकनगर , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 17:23 IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर को रोजगार का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जिले में 2,592 युवाओं को 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक के रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए चल रही कॉल सेंटर परियोजना का विस्तार किया जाएगा और दूसरे चरण में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से 2,000 सीटों वाला अत्याधुनिक कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा।

सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर में विकसित हो रहा यह कॉल सेंटर प्रदेश में 'लखपति युवा' मॉडल को नई गति देगा और स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिलने से पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अशोकनगर की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि अशोकनगर के लिए प्रस्तावित करीब 5,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कॉल सेंटर परियोजना इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे एक दिन पहले अशोकनगर दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया और इसे अधिक आधुनिक, सुविधाजनक तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय का निर्माण केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के पार्टी कार्यकर्ताओं की जरूरतों को देखते हुए किया जाना चाहिए। कार्यालय आधुनिक, कार्यात्मक और दीर्घकाल तक संगठन की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने प्रस्तावित नक्शे और सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने परिसर में अधिक खुले स्थान (ओपन स्पेस) विकसित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के लिए परिसर अधिक सुविधाजनक और उपयोगी बनेगा। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि नए कार्यालय में विभिन्न पार्टी मोर्चों के लिए अलग-अलग कक्ष, लॉन, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसभाओं के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सिंधिया ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल भाजपा का जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क का सशक्त केंद्र भी बनेगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Ashoknagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD