Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

"इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अलग अंदाज पर जताया आभार

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अम्बाला , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 15:51 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पूरे हरियाणावासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा आगमन पर अलग अंदाज में स्वागत करते हुए पंक्तियां सुनाई ‘‘इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थी बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगातें लाएं हैं’’। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से सोनीपत के बीच चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन देश के लिए बहुत ही बडी उपलब्धि है।

श्री विज ने आज अम्बाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा जींद में में किए गए लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जींद से सोनीपत के बीच आज चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन को सबसे बड़ी बात की संज्ञा देते हुए कहा कि हरियाणा का नाम आज इतिहास में लिखा गया है, क्योंकि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है, क्योंकि कोयला, तेल व गैस जैसे संसाधन सीमित है और समाप्त होते जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री विज ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर बल देते हुए कहा कि अब हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर देना जरूरी है। 

उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन हमारे वायुमण्डल बहुत बडी मात्रा में उपलब्ध है पंरतु यह भी ठीक है कि यह हाइड्रोजन अकेले नहीं मिलती, यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर एचटूओ पानी बनकर मिलती है या कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ मिलकर मिथेने के रूप में मिलती है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन को इन तत्वों से अलग करके और कम्बशन करके ऊर्जा तैयार की जाती है और उसके बाद ट्रेन को चलाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का चलना देश की बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार से देश सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, और हरियाणा में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नई योजनाओं को आरंभ किया जाएगा। 

इनमें हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए सोलर लगवाने हेतू योजना पर कार्य किया जा रहा है जिसके तहत पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घरों में एक प्रकार से मुफ्त में लगा दें और यदि कोई किसी प्रकार की राशि की कटौती की जानी होगी तो अमुक उपभोक्ताओं के बिजली बिल से वसूल कर ली जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को भी मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाकर दिया जाएगा और सब्सिडी सहित अन्य राशि को किस्तों में वसूल कर लिया जाएगा। 

इन योजनाओं के लागू होने से इन सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को किसी बैंक के चक्कर नहीं काटने पडेंगें। श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी का हरियाणा आगमन पर हरियाणा वासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं’’। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओर भी अन्य सौगातें दी हैं। 

उल्लेखनीय है कि जिनमें अंबाला-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग विशेष रूप से अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों के साथ संपर्क और भी मजबूत होगा। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 1,184 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। यह आधुनिक चार-लेन राजमार्ग हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा। 

इस परियोजना के पूर्ण होने से यात्रा का समय कम होगा, सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार आएगा तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन और माल परिवहन को नई ऊर्जा व गति मिलेगी। इस राजमार्ग पर 13 प्रवेश एवं निकास बिंदु, लगभग 29 किलोमीटर सर्विस रोड, 7 व्हीकुलर अंडरपास, आधुनिक पुल एवं उन्नत जल निकासी व्यवस्था जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ लाखों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। 

यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास का ऐसा सशक्त मार्ग है जो अंबाला, काला अम्ब, हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तर भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा। गौरतलब है कि इसी प्रकार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज, कोरियावास (नारनौल) में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल जैसी परियोजनाएं हरियाणा को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगी। 

वहीं, सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास हमारी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक बुनियादी ढांचे के समन्वित विकास का प्रतीक है। कार्यक्रम के उपरांत श्री विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में श्री विज ई-वाहन से बिना सुरक्षा दल के पहुंचे और लोगों को हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश भी दिया। 

इस मौके पर नारायणगढ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, पूर्व विधायक श्री पवन सैनी, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष सारवान, अंबाला की मेयर सुश्री अक्षिता सैनी आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD