Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम

Health, Dr Pankaj Mittal, Paras Health, Paras Health Panchkula, Panchkula
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंचकूला , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 16:14 IST

उत्तर भारत के लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत देते हुए पारस हेल्थ पंचकूला ने एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों को जांच से लेकर ट्रांसप्लांट सर्जरी, ऑपरेशन के बाद गहन देखभाल, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) और लंबे समय तक फॉलो-अप जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

भारत में तेजी से बढ़ रही लीवर संबंधी बीमारियों और समय पर उपचार की आवश्यकता को देखते हुए शुरू किया गया यह प्रोग्राम मरीजों को अत्याधुनिक और समग्र उपचार प्रदान करेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. अंकुर गर्ग, डॉ. वैभव कुमार, प्रो. जीपी कैप्टन डॉ. सुमेश काइस्था, डॉ. राघव बंसल और डॉ. करण मिधा सहित विशेषज्ञों ने लीवर रोगों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए समय पर जांच, मल्टीडिसिप्लिनरी उपचार और जरूरत पड़ने पर समय पर लीवर ट्रांसप्लांट की अहमियत पर जोर दिया।

पारस हेल्थ पंचकुला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा, "लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एडवांस्ड लीवर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए कई बार ट्रांसप्लांट ही जीवन बचाने का एकमात्र विकल्प होता है। 

हमारा उद्देश्य उत्तर भारत के मरीजों को उनके घर के नजदीक विश्वस्तरीय ट्रांसप्लांट सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख न करना पड़े।" यह प्रोग्राम लीवर ट्रांसप्लांट सर्जनों, हेपेटोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटरों की अनुभवी टीम के सहयोग से संचालित होगा। 

आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, समर्पित ट्रांसप्लांट इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेष क्रिटिकल केयर सुविधाओं के साथ मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से एंड-स्टेज लीवर डिजीज, तीव्र लीवर फेलियर, ट्रांसप्लांट योग्य लीवर कैंसर और जटिल हेपेटोबिलरी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए लाभकारी होगी।

अस्पताल का मानना है कि इस नई पहल से उत्तर भारत में उन्नत लीवर उपचार और ट्रांसप्लांट सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी तथा गंभीर मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा।

 

Tags: Health , Dr Pankaj Mittal , Paras Health , Paras Health Panchkula , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD